Disney+ Hotstar पर HBO कंटेंट की स्ट्रीमिंग 31 मार्च से बंद; पढ़िए पूरी लिस्ट
<p>हॉटस्टार एक लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म है। लोग अब बड़े पैमाने पर OTT प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट हो गए हैं। इस पर वेब सीरीज, खेल, फिल्में और भी बहुत कुछ देखा जा सकता है। कई यूजर्स ने कंपनी से अपने सब्सक्रिप्शन के पैसे वापस मांगे हैं। हॉटस्टार ने HBO को लेकर ट्वीट किया है।ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर एचबीओ के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है</p>
04:42 PM Mar 09, 2023 IST
|
mediology
हॉटस्टार एक लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म है। लोग अब बड़े पैमाने पर OTT प्लेटफॉर्म्स की ओर शिफ्ट हो गए हैं। इस पर वेब सीरीज, खेल, फिल्में और भी बहुत कुछ देखा जा सकता है। कई यूजर्स ने कंपनी से अपने सब्सक्रिप्शन के पैसे वापस मांगे हैं। हॉटस्टार ने HBO को लेकर ट्वीट किया है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर एचबीओ के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि 31 मार्च 2023 से इस OTT प्लेटफॉर्म पर सभी ग्राहक HBO कंटेंट का लुत्फ नहीं उठा पाएंगे। HBO चैनल के साथ Disney Hotstar की डील खत्म होने वाली है।
Disney Hotstar के इस ट्वीट के बाद HBO के दर्शकों का मूड खराब हो गया है। हॉटस्टार के पास इतनी बड़ी संख्या में ग्राहक हैं जो HBO कंटेंट देखना पसंद करते हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट कर अपने सब्सक्रिप्शन के पैसे वापस मांगे तो कई यूजर्स ने नाराजगी भी जताई है।
हॉटस्टार 2016 से HBO शो की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है। डिज़नी स्टार (पूर्व में स्टार इंडिया) ने लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 2015 में एचबीओ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस सौदे के बाद, HBO पर शो उसी दिन भारतीय उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराए गए, जिस दिन उन्होंने यूएस में लॉन्च किया था। इसे बाद में 2020 में Disney Hotstar के रूप में रीब्रांड किया गया।
उन शो की लिस्ट जो 1 अप्रैल से डिज्नी हॉटस्टार पर उपयोगकर्ताओं के लिए अनुपलब्ध हो जाएंगे
- Catch and Kill
- Ballers
- Band of Brothers
- Entourage
- Mare of Easttown
- Scenes from a Marriage
- The Gilded Age
- The Sopranos
- The Time Traveller’s Wife
- The Nevers
- Succession
- The Baby
- Curb Your Enth
- The Last of Us
- We Own this City
- Watchmen
- Undercurrent
- Game of Thrones
- House of the Dragon
- Mind Over Murder
- Obama
- The Wire
- Shaq
हॉटस्टार के ग्राहक इस महीने के अंत तक HBO पर कंटेंट देख सकते हैं। इसलिए अगर कुछ देखने को बचा है तो आप इस महीने तक देख सकते हैं। IPL लवर्स के लिए एक अहम जानकारी भी सामने आई है। इस साल IPL 2023 को भी Disney Hotstar पर नहीं देखा जा सकेगा। तो आप Jio Cinema पर IPL के मैच देख सकते हैं।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
Next Article