2027 में उठेगी इंसाफ की हुंकार! मूसेवाला के पिता का एलान- राजनीति से लड़ूंगा अन्याय की लड़ाई

Rajesh Singhal
Published on: 28 May 2025 2:13 PM IST
2027 में उठेगी इंसाफ की हुंकार! मूसेवाला के पिता का एलान- राजनीति से लड़ूंगा अन्याय की लड़ाई
X
Punjab Assembly election: पंजाबी भाषा के चर्चित गायक रहे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब 29 मई, 2022 को उनके बेटे की नृशंस हत्या की तीसरी बरसी नजदीक है। (Punjab Assembly election)बलकौर सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति में आने का फैसला सिर्फ और सिर्फ अपने बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को न्याय दिलाने की कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि तीन साल बीतने के बाद भी कई आरोपी अब तक फरार हैं और उनके परिवार को न्याय नहीं मिला है।

सीएम की बातें फर्जी साबित होती हैं

बलकौर सिंह ने कहा, “हां, मैं चुनाव लड़ूंगा। सिस्टम के अंदर आकर ही हम न्याय की आवाज बुलंद कर सकते हैं।” उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “सीएम की हर बात फर्जी निकलती है। चुनाव नजदीक आते ही वे जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।” गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी के सीएम के दावे पर उन्होंने कहा, “मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी, क्योंकि उनकी हर बात फर्जी साबित होती है। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोलते हैं।”

सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले ऐलान

बलकौर सिंह ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस राजनीतिक दल से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। यह ऐलान सिद्धू मूसेवाला की बरसी से दो दिन पहले किया गया है, जिसे उनके प्रशंसकों के लिए नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

2022 में सिद्धू मूसेवाला ने भी आजमाई थी किस्मत

बता दें कि मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला से हार का सामना करना पड़ा था। अब उनके पिता का राजनीति में कदम रखना इस सीट को फिर से सुर्खियों में ला रहा है।

मानसा सीट क्यों है खास?

गौरतलब है कि मानसा विधानसभा सीट सिद्धू मूसेवाला के लिए भी खास रही है। उन्होंने 2022 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब इसी सीट से सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। अब देखना होगा कि, बलकौर सिंह को चुनाव में सफलता मिलती है या नहीं। यह भी पढ़ें: दोहरी दहशत! एक रात में दो बार हिली धरती, भूकंप से कांपा पूरा इलाका, लोग घर छोड़ भागे ‘भारत से आए मुहाजिरों की आखिरी उम्मीद आप, उन्हें बचाइए’, PAK नेता अल्ताफ हुसैन ने PM मोदी से क्यों लगाई गुहार?
Rajesh Singhal

Rajesh Singhal

Next Story