Pahalgam Terror Attack: करण वीर मेहरा पर भड़के कुशाल टंडन, बोले- 'पाकिस्तान की टिकट करवाओ'
हाल ही में, पहलगाम अटैक को लेकर करण वीर मेहरा ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद एक्टर कुशाल टंडन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। ऐसे ही 'बिग बॉस 18' विनर करण वीर मेहरा ने भी एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक कविता सुनाई थी। हालांकि, करण वीर मेहरा को अपनी इस पोस्ट की वजह से बेहद ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। अब, एक्टर कुशाल टंडन ने करण वीर मेहरा पर तीखा कमेंट किया है।
करण को अपनी इस पोस्ट के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। अब, उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा- ''अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ और पाकिस्तान की टिकट करवाओ।''
करण ने क्या कहा है कविता में?
बता दें कि करण ने अपनी वीडियो में कहा था, ''बांट दिया इस धरती को क्या चांद सितारों का होगा। नदियों को कुछ नाम दिए, बहती धारों का क्या होगा? शिव की गंगा भी पानी है, आबे जमजम भी पानी है, पंडित भी पिए, मौला भी पिए, तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज एक है चांद, एक हवा में सांस है सबकी तो पूछो इनसे अब हवा भी नई चलाओगे? नस्लों का जो करे बंटवारा रहबर वो कौम का ढोंगी है सवाल तो बस एक ही है क्या अल्लाह ने मंदिर तोड़ा था या राम ने मस्जिद तोड़ा था। बांट दिया इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुस्लिम तो कोई सिख और ईसाई, पर सबने इंसान न होने की कसम खाई।''
करण को अपनी इस पोस्ट के लिए काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। अब, उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए कुशाल ने लिखा- ''अरे भाई इसके बाथरूम का पानी बंद करवाओ और पाकिस्तान की टिकट करवाओ।''
करण वीर ने कुशाल के कमेंट पर दी प्रतिक्रिया
अब, करण वीर मेहरा ने अपनी ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ''आंख के बदले आंख से पूरी दुनिया अंधी नहीं हो जाएगी। आखिरी शख्स के पास सिर्फ एक आंख होगी। हम सभी जानते हैं कि वो आखिरी शख्स कौन हो सकता है, लेकिन असली सवाल ये है कि क्या आप नफरत की जंजीर को तोड़ना चाहेंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहेंगे? मेरी कविता का बिल्कुल ये ही मतलब था।'' करण ने अपनी स्टोरी में आगे लिखा, ''पहलगाम अटैक में जिन फैमिली ने अपने लोगों को खोया है, उनके लिए मेरा मन भर गया। जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए, जो वो डिजर्व करते हैं। हम डरे हुए नहीं हैं।'' इसके बाद, लास्ट में करण ने बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाइन का रेफरेंस देते हुए लिखा, ''अगली छुट्टी कश्मीर में।'' ये भी पढ़ें: Next Story


