Visa: पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा खत्म...जो नहीं लौटा उसका क्या होगा? किसे छूट, किसको सजा ?

Vivek Chaturvedi
Published on: 27 April 2025 11:57 PM IST
Visa: पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा खत्म...जो नहीं लौटा उसका क्या होगा? किसे छूट, किसको सजा ?
X
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं, (Pahalgam Terror Attack) भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भी पाकिस्तान लौटने को कहा गया है। इनमें 13 कैटेगरी के वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल यानी आज रविवार तक पाकिस्तान लौटने की डेडलाइन दी गई। अब अगर इस कैटेगरी के वीजा वाला कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में मिला तो उसे कितनी सजा हो सकती है? जानिए....

डेडलाइन खत्म, 272 पाकिस्तानी लौटे

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन की बात कही है। पाकिस्तान पर भी कई प्रतिबंध लगाए हैं। भारत में 13 कैटेगरी का वीजा लेकर रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों को भी 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के आदेश दिए गए थे। यह समय सीमा आज खत्म हो गई, अब तक 272 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर पाकिस्तान जा चुके हैं। मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना होगा। इस बीच सवाल यह है कि जो पाकिस्तानी नागरिक डेडलाइन खत्म होने के बाद भी पाकिस्तान नहीं लौट पाए। उनका क्या होगा?

डेडलाइन के बाद भी नहीं गए, उनका क्या?

भारत सरकार की डेडलाइन के बाद जो पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर नहीं गए उनको गैर कानूनी माना जाएगा। ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को सजा हो सकती है, जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सजा और जुर्माना दोनों भी हो सकते हैं। इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत ऐसे अवैध नागरिकों को एक से 5 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इसके अलावा 10 से 50 हजार रुपए तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। या फिर जुर्माना और सजा दोनों भी लागू हो सकते हैं।
Pahalgam Terror Attack

लॉन्ग टर्म वीजा वालों को राहत

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने 13 कैटेगरी के वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा है। इनमें लॉन्ग टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिक शामिल नहीं है। यह वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो अपने देश से प्रताड़ित होकर भारत में शरण लेते हैं। इनमें ज्यादातर हिंदू, जैन, ईसाई, सिख, पारसी शामिल हैं। इसी तरह सीमा हैदर की तरह पाकिस्तान से भारत में आकर भारतीय नागरिक से शादी करने और भारत में रहने वाली महिला को भी लॉन्ग टर्म वीजा मिलता है। ऐसे लोगों को फिलहाल भारत नहीं छोड़ना होगा।
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack Adil: पहलगाम में खून की नदियां बहाने वाला आदिल कैसे बना आतंकी, मां ने कहा फांसी दे दो
यह भी पढ़ें: Mehbooba Mufti: 'मेरी सरकार से अपील है...' कश्मीर में बुलडोजर एक्शन पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती ?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story