Pahalgam Attack: मेडिकल वीजा की भी लिमिट खत्म...अब तक कितने पाकिस्तानी नागरिक लौटे?

Vivek Chaturvedi
Published on: 29 April 2025 11:09 PM IST
Pahalgam Attack: मेडिकल वीजा की भी लिमिट खत्म...अब तक कितने पाकिस्तानी नागरिक लौटे?
X
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। (Pahalgam Terror Attack) 13 कैटेगरी के पाकिस्तान वीजा वालों के लिए 27 अप्रैल तक की डेडलाइन दी गई थी। मेडिकल वीजा वालों की डेडलाइन 29 अप्रैल भी आज खत्म हो गई। अब तक कितने पाकिस्तानी वापस लौट चुके हैं? जो पाकिस्तानी नागरिक नहीं लौटे उनका क्या होगा? जानिए...

मेडिकल वीजा वालों की डेडलाइन भी खत्म!

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को भी भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इनमें 13 कैटेगरी के वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 27 अप्रैल की डेडलाइन दी गई थी। इसके अलावा मेडिकल वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 29 अप्रैल तक का समय दिया गया। यह समय सीमा भी खत्म हो गई है, इसके बाद अब मेडिकल वीजा पर आए नागरिक भी भारत में नहीं रह पाएंगे।
Pahalgam Terror Attack

786 पाकिस्तानी नागरिक लौटे पाकिस्तान

भारत की ओर से पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया गया था। इसके बाद से अब तक 786 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़कर पाकिस्तान लौटे हैं। माना जा रहा है कि कई पाकिस्तानी नागरिक अभी भी भारत में हैं, जिन्हें चिह्नित कर जल्द से जल्द पाकिस्तान भेजे जाने की कवायद चल रही है। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यों के मुख्यमंत्री को इस बारे में निर्देश दिए थे। अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित कर पाकिस्तान भेजने के निर्देश दिए थे।

अब बचे पाकिस्तानी नागरिकों का क्या होगा?

शॉर्ट टर्म वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत छोड़ने की समय सीमा पूरी हो गई है। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जो पाकिस्तानी नागरिक अभी तक पाकिस्तान नहीं लौटे हैं उनका क्या होगा? नियमानुसार ऐसे नागरिकों को अब गैर कानूनी तौर पर माना जाएगा। ऐसे मामलों में एक से तीन साल तक की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है। जानकारों के मुताबिक अब भी जो पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान नहीं लौटे, उन्हें सरकार की ओर से चिह्नित कर डिपोर्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Javed Akhtar: भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट बैन करना सही या गलत? बोले जावेद अख्तर
यह भी पढ़ें: Delhi: आतंक के खिलाफ एक्शन के लिए आर्मी को पूरी छूट ! हाईलेवल मीटिंग के बाद क्या बोले प्रधानमंत्री?
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story