तुर्किए और अजरबैजान में कितने मुसलमान रहते हैं? जानें पाकिस्तान के मुकाबले कितना है ये आंकड़ा

भारत-पाकिस्तान तनाव में तुर्किए, अजरबैजान और चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया। तुर्किए ने ड्रोन से मदद की, भारत को ठेंगा दिखाया। जानें इन देशों की मुस्लिम आबादी।

Girijansh Gopalan
Published on: 17 May 2025 1:02 PM IST
तुर्किए और अजरबैजान में कितने मुसलमान रहते हैं? जानें पाकिस्तान के मुकाबले कितना है ये आंकड़ा
X
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव ने कई दुश्मन देशों के चेहरों से नकाब हटा दिया है। चीन तो पहले से ही पाकिस्तान का यार रहा है, लेकिन अब तुर्किए और अजरबैजान ने भी खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया। इन तीनों देशों ने साफ कर दिया कि आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर भी वो पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली हरकत तुर्किए की रही, जिसने पाकिस्तान को ड्रोन के जरिए मदद भेजी और उन ड्रोन्स का इस्तेमाल भारत के खिलाफ हुआ। भारत ने इन दोनों देशों की तरक्की की दुआ की, लेकिन बदले में इन्होंने सिर्फ धोखा दिया।

तुर्किए और अजरबैजान को भारत का इन्वेस्टमेंट, फिर भी धोखा

भारत ने अप्रैल में तुर्किए और अजरबैजान में 60 लाख डॉलर के निवेश का वादा किया था। लेकिन इन दोनों देशों ने भारत की इस दोस्ती को ठुकराकर पाकिस्तान का हाथ थाम लिया। तुर्किए की हरकत ने तो भारत में गुस्सा और बढ़ा दिया। आइए, अब इन दोनों देशों और पाकिस्तान की मुस्लिम आबादी के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

तुर्किए में कितने मुसलमान?

तुर्किए की हरकत से भारत में लोग खासे नाराज हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के मुताबिक, तुर्किए की कुल आबादी 8 करोड़ 60 लाख है, जिसमें से 8 करोड़ 40 लाख लोग मुसलमान हैं। यानी वहां 98.14% आबादी इस्लाम को मानती है। पूरी दुनिया की 4.27% मुस्लिम पॉपुलेशन तुर्किए में रहती है। यहां 88% सुन्नी मुसलमान हैं, 4% अलेवी और 6% लोग ऐसे हैं जो किसी धर्म को नहीं मानते। बाकी 2% अन्य मुस्लिम समुदायों के हैं। तुर्किए में ईसाई और हिंदू धर्म के लोग भी थोड़े-बहुत हैं।

अजरबैजान और पाकिस्तान का मुस्लिम आंकड़ा

अजरबैजान की बात करें तो ये एक ऐसा देश है जहां कई धर्मों के लोग रहते हैं, लेकिन ज्यादातर आबादी इस्लाम को मानती है। यहां 96-99% लोग मुसलमान हैं। इनमें 55-65% शिया मुस्लिम हैं, बाकी सुन्नी। इसके अलावा यहां ईसाई और हिंदू धर्म के लोग भी हैं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान में 96.4% आबादी मुस्लिम है। ये भी पढ़ें:तुर्किए की दोस्ती में धोखा! अमेरिका से हथियार लेकर भारत को आंख दिखा रहा
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story