क्या आपने कभी सोचा है कि कहां से आया सेब ?
भारत में तो सेब हिमाचल और कश्मीर में पैदा होता है लेकिन क्या आपको पता है इसकी शुरुवात कहाँ से हुई...
सेब का जन्म कजाखस्तान में हुआ था, जो आज से लगभग 750,000 साल पहले था।यहाँ के जंगलों में खट्टे क्रैब एप्पल्स उगते थे।
कज़ाख़िस्तान के पहाड़ी इलाके में आज भी जंगली सेबों की अद्भुत किस्में विकसित हो रही हैं।
अमेरिकी वैज्ञानिक फिल फोर्सलाइन ने कज़ाख़िस्तान में 1993 में जंगली सेबों की नस्लों का अध्ययन किया, ताकि नए सेब की किस्में विकसित की जा सकें।
कज़ाख़िस्तान के जंगलों में जंगली भालू सेबों को खाते हैं, और बीज को अलग-अलग जगहों पर फैला देते हैं, जिससे नए पौधे उगते हैं।
1990 के दशक में, कज़ाख़िस्तान से वैज्ञानिकों ने नए सेब के बीज इकट्ठा किए और दुनिया भर में सेब के नये प्रकार विकसित हुए।
सेब का व्यापार 2023 से 2028 तक 14.7 बिलियन डॉलर से बढ़ने वाला है, और ये रफ्तार 3.25% सालाना दर से बढ़ेगा!