नवरात्रि 2025: 9 दिनों में मां दुर्गा की पूजा कैसे करें?
मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए जानें 9 दिनों की सही पूजा विधि!
👉 Swipe करें और पूरी जानकारी लें
allimagecredit:Pinterest
पहले दिन – शैलपुत्री पूजा
घी का दीपक जलाएं और सफेद फूल चढ़ाएं।
यह दिन शक्ति और नए संकल्पों का होता है।
दूसरे दिन – ब्रह्मचारिणी पूजा
मां को दूध और मिश्री का भोग लगाएं।
इस दिन उपवास रखने से मन की शुद्धि होती है।
तीसरे दिन – चंद्रघंटा पूजा
मां को केसर या हल्दी मिले दूध का भोग दें।
यह दिन भय से मुक्ति और साहस के लिए महत्वपूर्ण है।
चौथे दिन – कूष्मांडा पूजा
मां को मालपुआ या हरी सब्जियां अर्पित करें।
यह दिन स्वास्थ्य और उन्नति का प्रतीक है।
पांचवे दिन – स्कंदमाता पूजा
मां को केले का भोग लगाएं और पीले वस्त्र पहनें।
यह दिन संतान सुख और ज्ञान के लिए शुभ होता है।
छठे दिन – कात्यायनी पूजा
मां को शहद और गुलाब का फूल अर्पित करें।
इस दिन शादी की इच्छुक कन्याओं के लिए विशेष पूजा की जाती है।
सातवें दिन – कालरात्रि पूजा
मां को गुड़ और नारियल अर्पित करें।
यह दिन नकारात्मकता से मुक्ति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
आठवें दिन – महागौरी पूजा
मां को नारियल और हलवा अर्पित करें।
इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है।
नवें दिन – सिद्धिदात्री पूजा
मां को तिल और मिठाई का भोग दें।
यह दिन सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए खास होता है।
ऐसी ही धार्मिक जानकारियों के लिए फॉलो करें।