महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जा रहे है , इन स्थानों पर भी जरूर जाएं

उज्जैन, मध्यप्रदेश की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी है। यहां की खूबसूरत और पवित्र जगहें आपका मन मोह लेंगी।

चिंतामन गणेश मंदिर

यह उज्जैन का सबसे प्राचीन गणेश मंदिर है। भक्त यहां अपनी चिंताओं को दूर करने और सुख-शांति पाने आते हैं।

श्री कालभैरव मंदिर

कालभैरव मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं और महाकालेश्वर के रक्षक देवता को समर्पित है। यहां भैरव को मदिरा का प्रसाद चढ़ाया जाता है।

मंगलनाथ मंदिर

मंगल ग्रह के जन्मस्थान माने जाने वाले इस मंदिर में विशेष पूजन और ज्योतिष उपाय किए जाते हैं। यह श्रद्धालुओं के लिए बहुत खास है।

रामघाट

पवित्र क्षिप्रा नदी के किनारे स्थित यह घाट, स्नान और ध्यान के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर शाम भव्य आरती का आयोजन होता है।

विक्रमादित्य सिंहासन बत्तीसी

यह जगह राजा विक्रमादित्य की महान गाथाओं और उनके सिंहासन से जुड़ी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है।

जंतर मंतर

यह खगोलीय अध्ययन के लिए बना ऐतिहासिक स्थल है। यह उज्जैन के वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।

गड़कालिका माता मंदिर

काली माता को समर्पित यह मंदिर भक्तों को अद्भुत शांति और शक्ति प्रदान करता है।

मिलिए दुनिया के सबसे ऊँचे भैंस 'King Kong' से

Holi 2025: इन 5 ताज़गी भरे ड्रिंक्स के बिना अधूरी है होली पार्टी

Holi2025: होली के लिए अदिति राव हैदरी से प्रेरित एथनिक सूट्स

Hindfirst.in Home