'120 बहादुर' में दिखा फरहान अख्तर का दमदार लुक....

फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह के किरदार में नया पोस्टर जारी किया। यह फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है।

1962 की भारत-चीन युद्ध में मेजर शैतान सिंह ने 13 कुमाऊं रेजिमेंट के साथ अद्वितीय बहादुरी का प्रदर्शन किया।

रेजांग ला की लड़ाई 18 नवंबर 1962 को हुई। इसमें भारतीय सैनिकों ने भारी चीनी सेना को रोककर चुशूल को बचाया।

मेजर शैतान सिंह को भारत के सबसे बड़े सैन्य सम्मान, परमवीर चक्र से नवाजा गया हैं।

फरहान ने कहा, "मेजर शैतान सिंह के साहस को पर्दे पर लाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह उनकी कहानी को सम्मान देने का प्रयास है।"

यह फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसे फरहान और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है।

मिलिए दुनिया के सबसे ऊँचे भैंस 'King Kong' से

Holi 2025: इन 5 ताज़गी भरे ड्रिंक्स के बिना अधूरी है होली पार्टी

Holi2025: होली के लिए अदिति राव हैदरी से प्रेरित एथनिक सूट्स

Hindfirst.in Home