तमिलनाडु में क्रेन गिरने से हुआ बड़ा हादसा: देखिये वीडियो
<p>हादसों का सिलसिला देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। एक और दुखद घटना तमिलनाडु से सामने आई है। तमिलनाडु के अराक्कोनम के एक मंदिर में हो रहे उत्सव की ये घटना है। अराक्कोनम के मंदिर में मनाया जा रहा उत्सव रविवार रात को हादसे में तक्दील हो गया। हादसे में चार लोगो की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पढ़े:- एक बार फिर विवादों में फसे दिग्विजय सिंह; कहा….22 जनवरी, रविवार को अराक्कोनम के à</p>
11:44 AM Jan 24, 2023 IST
हादसों का सिलसिला देशभर में बढ़ता ही जा रहा है। एक और दुखद घटना तमिलनाडु से सामने आई है। तमिलनाडु के अराक्कोनम के एक मंदिर में हो रहे उत्सव की ये घटना है। अराक्कोनम के मंदिर में मनाया जा रहा उत्सव रविवार रात को हादसे में तक्दील हो गया। हादसे में चार लोगो की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
22 जनवरी, रविवार को अराक्कोनम के मंडियाम्मनम मंदिर में लोग मयिलेरू नामक त्यौहार मना रहे थे। लोगो की भारी भीड़ इक्कठा थी तभी देव-देवताओ की मुर्तिया उठा रहे क्रेन पलट गया । क्रेन पर तीन लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग जो घायल हुए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेन को उत्सव की अनुमति नहीं दी गई थी।
वीडियो में दिख रहा है की ट्रैन पर लोग लटके हुए है। लोगो के हाथो में मालाए है और वे माला देवताओ की मूर्ति पर चढाने की कोशिश करते नजर आ रहे है। और इसी दौरान कण्ट्रोल बिगड़ने से क्रेन पलटी खा गया और बड़ा हादसा हो गया।
हादसे के बाद पुलिस ने घटना की तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्रेन के ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है और जांच चल रही है। क्रेन पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे की लोग निंदा कर रहे है।
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है– जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें।
.