Saturday, March 15, 2025
  • ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की आज होगी ऐतिहासिक उड़ान, भारत पूरी दुनिया के लिए बनेगा प्रेरणा

<p>Chandrayaan 3: देशवासियों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार था उसमें अब सिर्फ कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। जी हां, चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पर पूरी दुनिया ने निगाहें बना के रखी हैं। चाँद की सतह पर अब तक सिर्फ तीन ही देश सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं। इससे पहले भारत ने साल 2019 में भी इसका प्रयास किया था, लेकिन आखिरी क्षणों में चंद्रयान-2 से संपà</p>
featured-img
Chandrayaan 3: देशवासियों को जिस घड़ी का बेसब्री से इंतज़ार था उसमें अब सिर्फ कुछ घंटे ही बाकी रह गए हैं। जी हां, चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस पर पूरी दुनिया ने निगाहें बना के रखी हैं। चाँद की सतह पर अब तक सिर्फ तीन ही देश सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं। इससे पहले भारत ने साल 2019 में भी इसका प्रयास किया था, लेकिन आखिरी क्षणों में चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया था। अब एक बार फिर इसरो के वैज्ञानिकों कड़ी मेहनत दम पर फिर यह कारनामा दोहराने जा रहे हैं।   
भारत पूरी दुनिया के लिए बनेगा प्रेरणा:
बता दें इसरो के वैज्ञानिकों ने इतने कम समय में एक बार फिर चाँद पर जाने के अपने मिशन को दोहराने का प्रयास किया हैं। आज पूरी दुनिया के सामने चंद्रयान-3 अपने मिशन के लिए उड़ान भरेगा। इतने कम समय और कम लागत पर भारत के वैज्ञानिक इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। अगर भारत ऐसा करने में सफल हुआ तो वो सिर्फ चौथा देश होगा, जिसने चाँद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चाँद की कई प्रमुख जानकारियां इसरो के जरिये पूरी दुनिया को मिल पाएगी।
‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है चंद्रयान-3:
बता दें ‘चंद्रयान-2’ अपने मिशन के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया था, लेकिन अंत समय पर अचानक ऑर्बिटर से इसरो का संपर्क टूट गया था। इसके बाद पूरे देश के साथ इसरो के वैज्ञानिक भी भावुक हो गए थे। अब बताया जा रहा हैं कि चंद्रयान-3 ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। उस मिशन में जो गलती हुई थी, उसको अब सुधार करते हुए इस मिशन को पूरा करने का प्रयास होगा।    
मंदिर में की पूजा-अर्चना:
इस सुबह घड़ी से पहले इसरो के वैज्ञानिकों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बता दें गुरूवार को इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ श्रीहरिकोटा के निकट सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर और तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। कुछ ही घंटो के बाद इसरो अपने इस मिशन को शुरू कर देगा। पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने कहा कि चंद्रयान-3 निश्चित रूप से भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा और मुझे उम्मीद है कि यह सफल होगा।      
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें 

ट्रेंडिंग खबरें

उन्नाव में खूनी होली: रंग डालने से मना किया तो पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया मामला

वडोदरा में भीषण एक्सीडेंट! महिला की मौत, आरोपी चिल्लाया – "एक और राउंड!" देखिए वीडियो!

 अमृतसर मंदिर विस्फोट मामले में 3 आरोपी बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों

"हिंदी का नहीं, अनिवार्य बनाने का विरोध किया," भाषा विवाद पर पवन कल्याण की सफाई

"होली है, ठुमका लगाओ, नहीं तो सस्पेंड कर देंगे…" RJD नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिसकर्मी को दी धमकी

"बांग्लादेश में मिल जाएगा झारखंड," BJP नेता निशिकांत दूबे ने क्यों दे डाला ऐसा बयान?

"सबका हिसाब जल्द होगा…" गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर पर लॉरेंस के भाई अनमोल ने दी धमकी

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज