नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

MS Dhoni Record: बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

<p>MS Dhoni Record: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार वापसी की। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने शरूआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन अब इंग्लैंड ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया। इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्à</p>
08:54 AM Jul 10, 2023 IST | mediology
MS Dhoni Record: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में धमाकेदार वापसी की। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने शरूआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन अब इंग्लैंड ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया। इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से यह मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चलिए जानते हैं कैसे बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने रचा इतिहास…
बेन स्टोक्स की दमदार कप्तानी:
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पिछले काफी समय से टीम की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट क्रिकेट को और ज्यादा रोमांचित बना दिया। तीसरे टेस्ट में मिली जीत के साथ ही स्टोक्स ने इतिहास रच दिया। बेन स्टोक्स सबसे अधिक बार 250 प्लस का लक्ष्य हासिल करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। लेकिन अब धोनी का यह रिकॉर्ड तोड़कर स्टोक्स ने अपने नाम कर लिया।
सबसे ज्यादा 250 प्लस का टारगेट हासिल:
बता दें इस लिस्ट में अब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पहले स्थान पर आ गए हैं। बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने पांच बार 250 रनों का टारगेट चेज किया है। जबकि उनके बाद दूसरे स्थान पर टीम इंडिया के कप्तान धोनी का नंबर आता है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिग और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा का नाम दर्ज है। इन दोनों की कप्तानी में 3-3 बार यह कारनामा हुआ है।
अब इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में जीत की उम्मीद:
बता दें टेस्ट इतिहास की सबसे रोमांचक सीरीज एशेज को ही माना जाता है। इसमें हर बार पांच मैचों की सीरीज खेली जाती है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम का पलड़ा बराबरी का नज़र आता है। लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया ने शुरूआती दो मैच जीतकर सीरीज में शानदार आगाज किया था। अब इंग्लैंड ने वापसी करते हुए तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज की। अब इंग्लिश टीम को चौथे टेस्ट में भी जीत की उम्मीद रहेगी। 
OTT INDIA आपको खबरों से अपडेट रखेगा
OTT INDIA देश का नंबर 1 डिजिटल प्लेटफॉर्म है- जो देशवासियो को हर खबर में सबसे आगे रखता है। OTT इंडिया पर पढ़ें नेशनल, इंटरनेशनल, इलेक्शन, बिजनेस, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट समेत सभी खबरें। अब हर समाचार आपकी उंगलियों पर, हमारा नवीनतम Android और iOS ऐप डाउनलोड करें। ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें     
Tags :
Ashes2023AshesseriesBenStokesENGvsAUSENGvsAUSAshesMSDhoniStokesBreakDhoniRecord

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article