नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

2025 के बजट से पहले पीएम मोदी ने क्या दिए संकेत? कहीं ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में कहा कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब तक भारत एक विकसित देश बन चुका होगा।
11:10 AM Jan 31, 2025 IST | Vyom Tiwari

Budget Session 2025: आज से बजट सत्र की शुरुआत हो रही है। कल यानी 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट (Union Budget 2025) पेश करेंगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में मां लक्ष्मी को प्रणाम किया और कहा कि देश की जनता ने उन्हें तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है। यह उनकी तीसरी सरकार का पहला पूर्ण बजट है और उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कल पेश होने वाला बजट देश में नई उम्मीद और विश्वास जगाएगा।

2047 के लक्ष्य पर केंद्रित होगा यह बजट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब तक भारत एक विकसित देश बन चुका होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के 140 करोड़ लोग मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों ने उन्हें तीसरी बार यह जिम्मेदारी दी है और इस तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट 2047 के लक्ष्य पर केंद्रित होगा। उन्होंने कहा कि हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं और देश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

महिलाओं को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणाएं 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिया कि बजट 2025 में महिलाओं के लिए कुछ खास घोषणाएं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला को सम्मान और समान अधिकार मिलना बहुत जरूरी है। हमें नारी शक्ति के गौरव को स्थापित करना है और इस बजट सत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे।

युवा शक्ति की कोई कमी नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हमें विकास की रफ्तार को तेज करना है, तो इसमें सबसे ज़रूरी चीज़ है सुधार और लोगों की भागीदारी। इन दोनों से ही बड़ा बदलाव आता है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा देश युवाओं का देश है और हमारे पास युवा शक्ति की कोई कमी नहीं है। आज जो 20-25 साल के युवा हैं, जब वे 45-50 साल के होंगे, तो वे विकसित भारत के सबसे बड़े फायदे उठाने वाले होंगे।

PM बोले- इस बार का बजट ऐतिहासिक साबित होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और इस सत्र में कई अहम और ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट देश में नई उम्मीद और विश्वास जगाएगा। पीएम मोदी के मुताबिक, यह बजट सत्र भारत को विकसित बनाने के लिए नई ऊर्जा देगा। देश को मजबूत करने वाले कानून बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 25 सालों में हमारा लक्ष्य समृद्ध भारत बनाना है। हम संकल्प से सिद्धि और सिद्धि से शिखर तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। 2047 तक विकसित भारत बनाना हमारा लक्ष्य है और इस बार का बजट ऐतिहासिक साबित होगा।

देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के अंत में एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि इस बजट सत्र में हम देश की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि साल 2014 से अब तक शायद यह पहला संसद सत्र है, जिससे ठीक पहले कोई बाहरी विवाद या विदेशी हस्तक्षेप नहीं हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि वह 2014 से यह देख रहे हैं कि हर सत्र से पहले कुछ लोग शरारत करने के लिए तैयार बैठे रहते हैं, और हमारे यहां भी ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो इन बातों को हवा देने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ बजट सत्रों के दौरान संसद में कई बार हंगामा हुआ है, और पेगासस, जॉर्ज सोरोस से लेकर हिंडनबर्ग तक ऐसे कई उदाहरण हैं जो इस बात को साबित करते हैं।

 

यह भी पढ़े:

आज से शुरू हो रहा बजट सत्र, 16 विधेयक होंगे पेश; जानें और क्या होगा खास

Tags :
Budget 2025Budget 2025 IndiaBudget 2025 India HighlightsBudget 2025 Women Youth FocusBudget India 2025Economic Growth IndiaHistorical Budget 2025India Budget 2025 ExpectationsIndia Budget ExpectationsPM Modi Budget Speechpm modi speechWomen's Budget 2025Youth Empowerment Budgetप्रधानमंत्री मोदी भाषणबजट 2025 भारतभारतीय बजट 2025महिलाओं के लिए बजट 2025मोदी बजट भाषण

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article