• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

"ठंडा-ठंडा कूल-कूल खत्म!" अब चिलचिलाती गर्मी का कहर, जानिए अगले 4 दिन का हाल!

धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलने के एक दिन बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की...
featured-img

Weather Forecast India: धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के चलने के एक दिन बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को सामान्य से 0.9 डिग्री कम 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को मौसम की स्थिति में अचानक बदलाव आया था। धूल भरी आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट आया है।(Weather Forecast India) दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों का मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया। वहीं, एक बार फिर मौसम में बदलाव होने वाला है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी रहेगी तो वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अब धीरे-धीरे मौसम साफ हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार लगातार दो दिन आंधी तूफान और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अब रविवार से गर्मी बढ़ने लगेगी। वहीं, 16 अप्रैल से एक बार फिर राजधानी दिल्ली लू की गिरफ्त में होगी।  16 से 18 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को गर्मी बढ़ने लगेगी।

आंशिक तौर पर बादल रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार (16 अप्रैल) से गर्मी बढ़ने की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और ओलावृष्टि का क्रम शनिवार को थम गया है, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं, चार दिनों से बारिश के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है, जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड महसूस की जा रही है।

यूपी के कई जिलों में भीषण गर्मी..

वहीं, बुधवार तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, और बिहार का मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। पूर्वी यूपी (जैसे वाराणसी और प्रयागराज) में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी (जैसे आगरा, मेरठ) में 40-41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है। 14 से 16 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश या धूल भरी आंधी आने की संभावना। वहीं, पूर्वी यूपी में लू का प्रभाव बना रहेगा। लखनऊ में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेहा। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी।

हरियाणा के इन दो जिलों में बढ़ेगा पारा

हरियाणा का अधिकतम 38-42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 22-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हिसार और करनाल जैसे क्षेत्रों में भीषण गर्मी रहेगी। 14 और 15 अप्रैल को पंजाब से सटे क्षेत्रों (जैसे अंबाला, कुरुक्षेत्र) में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू का प्रभाव दिखाई देगा।

पटना में 42 तक पहुंचेगा पारा और चलेगी लू

बिहार में अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-28 डिग्री सेल्सियस। पटना और गया में तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि 14 से16 अप्रैल को उत्तर बिहार (जैसे मुजफ्फरपुर, दरभंगा) में हल्की से मध्यम बारिश या आंधी आने की संभावना है। दक्षिण बिहार में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  Tips For Lip Care: ज्यादा लिप बाम का इस्तेमाल आपके होठों को कर सकता है खराब, हो सकती हैं ये परेशानियां

ये भी पढ़ें:  Vastu Tips: अगर आप घर के झगड़ों से हैं परेशान, इन आसान उपायों से घर में आएगी शांति

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज