• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Waqf Act: 'पीठ में छुरा घोंपा...मुसलमान माफ नहीं करेंगे' क्या बोले मौलाना मदनी?

वक्फ संशोधन एक्ट को जमीयत उलमा ए हिंद ने भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मौलाना मदनी ने कहा जिसका डर था वही हुआ।
featured-img

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून की शक्ल ले ली है। मगर इस पर सियासत अब भी जारी है, अब जमीयत उलमा ए हिंद की ओर से इस मामले में बयान आया है। (Waqf Amendment Act) जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि वक्फ संशोधन एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने इस एक्ट का विरोध नहीं करने वाले दलों पर भी हमला बोला।

जमीयत उलमा ए हिंद पहुंची सुप्रीम कोर्ट

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस के बाद अब जमीयत उलमा ए हिंद भी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। जमीयत उलमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने इस बात के संकेत दिए हैं। मौलाना मदनी का कहना है कि हमने पहले ही साफ कर दिया था अगर यह बिल कानून बन गया तो हम इसे देश की सर्वोच्च अदालत में चुनौती देंगे। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने वक्फ संशोधन बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लगते ही इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है।

'यह धार्मिक स्वतंत्रता छीनने की साजिश'

मौलाना अरशद मदनी का कहना है कि जमीयत उलमा-ए-हिंद ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। यह भारतीय संविधान पर सीधा हमला है। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है, पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। जबकि यह बिल मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता छीनने की साजिश है, जो पूरी तरह संविधान के खिलाफ है। मौलाना मदनी ने कहा कि न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि जैसे अन्य मामलों में न्याय हुआ, वैसे ही इस असंवैधानिक कानून पर भी न्याय होगा।

Waqf Amendment Act

'पीठ में छुरा घोंपा, मुस्लिम माफ नहीं करेंगे'

जमीयत उलमा ए हिंद के मौलाना मदनी ने कहा कि हमने इस कानून को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए। मगर अफसोस हुआ वही, जिसका डर था। खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्टियों ने न सिर्फ मुसलमानों के हितों का सौदा किया, बल्कि संविधान को भी अपने पैरों तले कुचल डाला और अपने असली चेहरे को पूरे देश के सामने उजागर कर दिया। इन नेताओं का व्यवहार सांप्रदायिक ताकतों से भी ज़्यादा खतरनाक है। इन्होंने दोस्त बनकर पीठ में छुरा घोंपा है। सेक्युलर जनता और खासकर मुसलमान इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। मदनी ने बिल का विरोध करने वाले दलों को शुक्रिया कहा।

यह भी पढ़ें: Sanjay Raut: 'हिंदुत्व के बाजार में औरंगजेब से अफजल खान तक...' क्या बोले शिवसेना के संजय राउत?

यह भी पढ़ें: Ram Gopal Yadav: सड़क छाप गुंडों की तरह बात करते हैं बिहार के नेता, वक्फ बोर्ड असंवैधानिक - रामगोपाल यादव

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज