• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

UPSC Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, कौन हैं यूपीएससी 2024 के टॉप-5 कैंडिडेट्स ?

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का रिजल्ट आ गया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं।
featured-img

UPSC Result 2024: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का रिजल्ट आ गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने बाजी मारी है। (UPSC Result 2024) शक्ति दुबे ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लाकर टॉपर बनी है। हरियाणा की हर्षिता गोयल की सैकण्ड रैंक आई है, जबकि महाराष्ट्र के अर्चित ने ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की है। उत्तर प्रदेश की शक्ति दुबे ने यूपीएससी में कैसे टॉप किया? उनके पास क्या सब्जेक्ट रहे? जानते हैं...

प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया टॉप किया है। UPSC एग्जाम में ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लाने वालीं शक्ति दुबे की स्कूलिंग प्रयागराज से हुई है। उन्होंने ग्रेजुएशन भी प्रयागराज से ही किया। इसके बाद बनारस से बायोकमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। शक्ति दुबे पिछले छह साल से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहीं थीं। लगातार कड़ी मेहनत से अब उन्होंने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है।

UPSC Result 2024

UPSC 2024 के टॉप- 5 कैंडिडेंट्स

सिविल सेवा परीक्षा 2024 में हरियाणा की हर्षिता गोयल की ऑल इंडिया सैकण्ड रैंक आई है। हर्षिता का परिवार पिछले कई सालों से गुजरात के वडोदरा में रह रहा है। हर्षिता चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के पुणे के अर्चित ने यूपीएससी एग्जाम में ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की है। अर्चित इंजीनियर हैं, उन्होंने वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। यूपीएससी एग्जाम 2024 में टॉप थ्री कैंडिडेट के अलावा गुजरात की मार्गी चिराग की ऑल इंडिया फॉर्थ रैंक आई है। जबकि दिल्ली के आकाश गर्ग को ऑल इंडिया पांचवीं रैंक मिली है।

1009 कैंडिडेट्स की मैरिट लिस्ट जारी

UPSC की ओर से जारी सिविल सर्विस एग्‍जाम 2024 के फाइनल रिजल्‍ट में 1009 कैंडिडेट्स मेरिट लिस्‍ट में आए हैं। मेरिट लिस्ट संघ लोक सेवा आयोग की अधिकृत बेवसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। इस भर्ती के जरिए 1129 पद भरे जाने हैं। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के 180 पद, भारतीय पुलिस सेवा IPS के 147 पद और भारतीय विदेश सेवा IFS के 55 पद शामिल हैं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियां अव्वल रही हैं।

यह भी पढ़ें: UPSC Result 2024 Live Update: UPSC ने जारी किया सिविल सर्विसेस का रिजल्ट, शक्ति दुबे ने किया टॉप

यह भी पढ़ें: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बोली निर्मला सीतारमण, ‘2047 तक विकसित भारत बनाएंगे’

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज