नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

UP News: निकाह कबूल है...फिर घूंघट उठाते ही दंग रह गया दूल्हा ! UP में अब क्या हुआ?

यूपी के मेरठ में युवक की बेटी की जगह उसकी मां से निकाह करा देने का मामला आया है। राज कब खुला? जानें
09:54 PM Apr 20, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

UP Meerut News: उत्तर प्रदेश से फिर हैरान करने वाली खबर आई है। पहले अलीगढ़ में सास- दामाद की लव स्टोरी सामने आई थी, (UP Meerut News) इसके बाद समधी-समधन के प्रेम प्रसंग ने सबको चौंकाया। मगर अब यहां निकाह में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। दुल्हन के निकाल कबूल है कहते ही जब दूल्हे ने घूंघट उठाया, तो वह दंग रह गया। आखिर उत्तर प्रदेश में अब क्या हुआ? निकाह के दौरान दूल्हे के होश क्यों उड़ गए? बताते हैं...

घूंघट उठाते ही दंग रह गया दूल्हा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दूल्हा खुशी- खुशी निकाह करने पहुंचा। निकाह की कुछ रस्में हुईं, इसके बाद दुल्हन ने निकाह कबूल है कहते हुए निकाह का कबूलनामा किया। इसके बाद दूल्हे ने बतौर रस्म दुल्हन का घूंघट उठाया, तो वह हैरान रह गया। घूंघट उठाते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि घूंघट के पीछे उसकी सपनों की रानी नहीं बल्कि उसकी होने वाली दुल्हन की सास थी।

बेटी की जगह मां से करा दिया निकाह

घूंघट के पीछे सास को देखकर युवक ने विरोध दर्ज कराया। मगर खबर है कि दूल्हे की किसी ने भी एक बात नहीं सुनी। उल्टा दूल्हे को धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। युवक का आरोप था कि शादी से पहले उसे लड़की दिखाई गई थी। मगर निकाह के दौरान लड़की की जगह उसकी मां को बिठा कर धोखा दिया गया। इसके बाद युवक ने पुलिस को शिकायत दी।

सास-दामाद के बाद निकाह ने चौंकाया

उत्तर प्रदेश इन दिनों कुछ इसी तरह के मामलों से सुर्खियों में है। इससे पहले यहां अलीगढ़ में दूल्हा अपनी सास को लेकर भाग गया। सास दामाद की इस लव स्टोरी को कुछ ही दिन हुए थे, कि मेरठ में समधी और समधन की लव स्टोरी सामने आ गई। वहीं अब निकाह के लिए गए युवक से धोखाधड़ी का मामला आया है। युवक का कहना है कि धोखाधड़ी कर उसका निकाह बेटी की जगह उसकी मां से करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: बिना जिम गए लड़के ने जुगाड़ से बनाए 6 पैक एब्स, वायरल वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग

यह भी पढ़ें: Sanjay Bhandari Case: संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित करना ठीक नहीं, कोर्ट ने ईडी से 3 मई तक मांगा जवाब

Tags :
Latest Meerut newsMeerut Nikah NewsUP Meerut Newsनिकाह में धोखाधड़ीमेरठ न्यूजयूपी न्यूज

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article