नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Saudi Arabia: UAE ने क्यों बैन कर दिया भारत का वीजा? 14 देशों के वीजा पर लगाया अस्थायी बैन

सऊदी अरब सरकार ने भारत सहित 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया? जानिए
09:56 PM Apr 06, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

UAE Bans Visa: सऊदी अरब ने भारत के वीजा पर बैन लगा दिया है, हालांकि यह बैन अस्थायी है। भारत के साथ UAE की ओर से 13 अन्य देशों के वीजा पर भी अस्थायी रोक लगा दी है। (UAE Bans Visa) इनमें पाकिस्तान भी शामिल है। सऊदी अरब सरकार की ओर से बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ उमराह वीजा पर भी अस्थायी बैन लगाया गया है। जिससे अब सवाल उठ रहा है कि आखिर UAE के क्राउन प्रिंस की ओर से ऐसा फैसला क्यों लिया गया है?

भारत के वीजा पर UAE का अस्थायी बैन !

भारत- पाकिस्तान सहित 14 देशों के वीजा पर सऊदी अरब ने अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार का यह अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ-साथ उमराह वीजा भी लागू होगा। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की लीडरशिप वाली सऊदी सरकार ने बिना रजिस्ट्रेशन दूसरे देशों के लोगों को हज में शामिल होने से रोकने के लिए यह बैन लगाया है। हालांकि यह बैन अस्थायी है, जो सभी 14 देशों पर मिड जून तक यानी हज पूरा होने तक ही जारी रहेगा। इसके बाद वीजा के लिए पहले की तरह सामान्य नियम लागू हो जाएंगे।

किन देशों के वीजा पर अस्थायी बैन ?

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जिन 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव किया है। इनमें भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया और यमन भी शामिल हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने के लिए लगाया गया है। इस व्यवस्था से हज यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी। सऊदी अरब के अधिकारियों के मुताबिक उमराह वीजा के लिए विदेश के लोग 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। 13 अप्रैल के बाद उमराह वीजा पर रोक लग जाएगी।

सऊदी अरब सरकार ने क्यों लगाया बैन?

वीजा पर अस्थायी बैन का यह फैसला सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए लिया है। पिछले साल हज के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि इनमें ज्यादातर लोग अनाधिकृत थे। शायद यही वजह है कि सऊदी अरब सरकार ने इस साल भारत सहित 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगाया है, जिससे बिना रजिस्ट्रेशन वाले हज यात्रियों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: हंसती-हंसती Farewell Speech दे रही थी लड़की, अगले पल पड़ा दिल का दौरा, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: Donald Trump Wealth: डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति एक साल में डबल ! खराब दौर से कैसे लौटे ट्रम्प के अच्छे दिन ?

Tags :
Pakistan Visa banRegistration is mandatory for Hajj pilgrimageUAE ban Indian visaUAE Bans VisaUAE का भारत के वीजा पर अस्थायी बैनभारत के वीजा पर अस्थायी रोकसऊदी सरकार का ब़ड़ा फैसलाहज यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article