नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

टेस्ला सीईओ एलन मस्क का दावा, दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा सिंगापुर

टेस्ला सीईओ एलन मस्क का दावा है कि दुनिया के नक्शे से सिंगापुर गायब हो जाएगा। क्योंकि सिंगापुर में फर्टिलिटी रेट 0.97 पर पहुंच गया है।
07:14 PM Dec 06, 2024 IST | Girijansh Gopalan
एलन मस्क

सिंगापुर समेत दुनियाभर के कई देश आने वाले समय में गायब हो सकते हैं। ये दावा टेस्ला (Tesla) सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने किया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में सिंगापुर समेत कई अन्य देशों के दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाने की बात कही है। एलन मस्क ने कहा कि सिंगापुर समेत कई देश विलुप्त होने की कगार पर है। मस्क ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि सिंगापुर समेत कई अन्य देश खत्म हो रहे हैं।

क्या है मामला

एलन मस्क ने जाने-माने सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मारियो नोफॉल के उस पोस्ट पर कमेंट किया, जिसमें कई देशों में घटते प्रजनन दर और इसके प्रभाव को कम करने में रोबोटिक्स की भूमिका की बात कही गई थी। दरअसल सिंगापुर तीन दशक से भी अधिक समय से घटते प्रजनन दर की समस्या से जूझ रहा है। वहां पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इतना ही नहीं सिंगापुर में फर्टिलिटी रेट 0.97 पर पहुंच गया है। यहां प्रति महिला प्रजनन दर 1 से भी कम है। आसान भाषा में यहां महिलाएं एक भी बच्चे पैदा नहीं कर रही हैं।

सिंगापुर में फर्टिलिटी रेट कम

सिंगापुर में फर्टिलिटी रेट 0.97 पर पहुंच गया है। यहां जनसंख्या में संतुलन बनाए रखने के लिए फर्टिलिटी रेट 2.1 होना जरूरी है। वहीं सिंगापुर सरकार के एक आकंड़ें से पता चला है कि यहां 25-34 वर्ष की अधिकतर महिलाएं अविवाहित रहना पसंद कर रही हैं। इसके अलावा 20 साल तक की भी अधिकतर महिलाओं के फर्टिलिटी रेट में गिरावट देखी गई है।

इंसान से ज्यादा रोबोट

बता दें कि सिंगापुर में जनसंख्या में हो रही इस गिरावट के कारण फैक्ट्रियों से लेकर होटल-रेस्टोरेंट में भी काम करने वालों की संख्या लगातार कम हो रही है। इतना ही नहीं यहां पर रोबोट समेत अन्य टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जा रहा है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स के मुताबिक दुनिया में सबसे अधिक सिंगापुर में रोबोट से काम लिया जाता है। यहां हर 10,000 कामगारों में 770 रोबोट हैं। अब सिंगापुर सरकार और दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए ये चिंता की बात है कि सिंगापुर में फर्टिलिटी रेट काफी कम हो रहा है, जिसका सीधा असर जनसंख्या पर पड़ रहा है। इसके अलावा भी कई देश हैं, जो जनसंख्या को लेकर चिंतित हैं। इसमें रूस का नाम भी सामने आ रहा है। रूसी सरकार जनसंख्या बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को अलग-अलग प्रलोभन दे रही है। इतना ही नहीं ऑफिस में सेक्स करने पर भी सहमति दे दी गई है।

Tags :
CEO Elon Muskmany countries around the worldsingaporeSingapore will disappear from the world mapteslaTesla CEO Elon Muskwill disappear from the world mapटेस्लाटेस्ला सीईओ एलन मस्कदुनिया के नक्शे से खत्मदुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा सिंगापुरदुनियाभर के कई देशसिंगापुरसीईओ एलन मस्क

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article