नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा को अमेरिकी जेल में क्या मिलता था खाना? अब भारत में क्या खाएगा, जानिए!

26/11 के मुंबई आंतकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अब भारत लाया जा रहा है। लगभग 16 साल बाद अमेरिेका से उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे प्रत्यर्पित किया जा रहा है। राणा को एक...
02:23 PM Apr 10, 2025 IST | Rajesh Singhal

Tahawwur Rana: 26/11 के मुंबई आंतकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अब भारत लाया जा रहा है। लगभग 16 साल बाद अमेरिेका से उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे प्रत्यर्पित किया जा रहा है। राणा को एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है, जो गुरुवार को दोपहर तक दिल्ली में उतरने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार...राणा को दिल्ली पहुंचने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है, और इसे तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। (Tahawwur Rana)  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम तीन खुफिया अधिकारियों के साथ तहव्वुर राणा की कस्टडी लेने के लिए रविवार को अमेरिका पहुंची थी। इससे पहले, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी थी। सूत्रों ने बताया कि भारतीय टीम ‘आत्मसमर्पण वारंट’ की पुष्टि होने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हुई। यह किसी भगोड़े अपराधी को विदेशी राज्य के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए आवश्यक है।

तहव्वुर राणा की कोर्ट में पेशी

मुंबई पुलिस के अलावा 26/11 आतंकी हमले में एनआईए ने साजिश का एक मुदकमा दिल्ली में भी दर्ज किया था, इसलिए पहले आतंकी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया जाएगा। जहां NIA  उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। इसके बाद आतंकी की कोर्ट में पेशी होगी। तहव्वुर राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखने की जानकारी मिल रही है। तिहाड़ जेल की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

तहव्वुर राणा पर क्या आरोप हैं?

तहव्वुर राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है। मुंबई हमले की चार्जशीट के मुताबिक राणा हमले के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था। वो ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है। वो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। अदालत ने इस मामले में उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि तहव्वुर राणा को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था।

चिकित्सा...हलाल आहार पर विशेष ध्यान

तहव्वुर राणा जब डिटेंशन सेंटर में बंद था तो उसे वहां कैदियों को मिलने वाली सामान्य जेल सुविधाएं प्रदान की गई थीं। इसमें भोजन, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा शामिल है। जेल में कैदियों को दिन में तीन बार भोजन दिया जाता है, जो कि पोषण संबंधी मानकों के अनुसार होता है। यह भोजन आमतौर पर साधारण और संतुलित होता है, जैसे ब्रेड, सब्जियां, फल, और कभी-कभी मांसाहारी भोजन। तहव्वुर राणा ने अपनी याचिका में बताया था कि वह कई बीमारियों से पीड़ित है, जैसे पार्किंसंस रोग। इसलिए उसे चिकित्सा सुविधा भी दी गई होगी। अमेरिकी जेलों में भोजन का मेन्यू कैदियों के स्वास्थ्य और धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। अगर किसी कैदी ने विशेष धार्मिक आहार की मांग की हो, तो उसे वह प्रदान किया जाता है। राणा पाकिस्तानी मूल का मुस्लिम था, इसलिए संभावना है कि उसे हलाल भोजन दिया गया होगा।

आज भारत पहुंचेगा तहव्वुर राणा 

अमेरिका की जेल में 5 साल से बंद तहव्वुर राणा को यूएस एजेंसियों ने इंडियन अथॉरिटीज के हवाले कर दिया गया है। पाकिस्तानी मूल के आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को लॉस एंजिल्स से विशेष विमान के जरिए भारत लाया जा रहा है। एनआईए ने नवंबर 2009 में 120बी साजिश, 121A, सेक्शन 18 unlawful activities सेक्शन 6(2) suppression of terrorism के तहत ग्रह मंत्रालय के निर्देश पर डेविड कोलमैन हेडली, तहुव्वर राणा और अज्ञात लोगों के खिलाफ 11 नवंबर 2009 को मुकदमा दर्ज किया था। इनपर लश्कर-ए-तैयबा और HUJI आतंकी संगठन के लिए भारत के अलग अलग हिस्सों में फ्यूचर अटैक्स के लिए क्रिमिनल कांस्पिरेसी करने का आरोप था।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा को ला रही फ्लाइट ने अमेरिका से भरी उड़ान, 26/11 आतंकी हमले से जुड़ा है मामला, पाकिस्तानी सेना का पूर्व कैप्टन रह चुका आरोपी

ये भी पढ़ें: जानिए कौन है तहव्वुर राणा, जिसकी वापसी से कांपी दिल्ली-मुंबई, जेलों में तैनात स्पेशल फोर्स!

 

Tags :
Halal Diet US JailHalal Food in PrisonPakistani Muslim Diet in US JailTahawwur Rana Jail JourneyTahawwur Rana Pakistani-OriginTahawwur Rana Prison FoodTahawwur Rana US Detention CenterTihar Jail Tahawwur RanaUS Jail Foodअमेरिकी डिटेंशन सेंटर सुविधाएंजेल सुविधाएं राणातहव्वुर राणा अमेरिकी डिटेंशन सेंटरतहव्वुर राणा की जेल यात्रातहव्वुर राणा जेल जीवनतहव्वुर राणा जेल भोजनतहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूलतिहाड़ जेल राणा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article