नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा की सुरक्षा का जिम्मा SWAT कमांडो को ही क्यों ? क्या है SWATकी खासियत?

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को दिल्ली लाया गया है, उसकी सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस के SWAT कमांडो पर है।
06:03 PM Apr 10, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Tahawwur Rana Security: मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका ने भारत को सौंप दिया है। तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। (Tahawwur Rana Security) यहां उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है, तहव्वुर राणा की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस के SWAT कमांडो पर है। यह कमांडो महज दस मिनट में दुश्मन को खत्म करने की ताकत रखते हैं। SWAT कमांडो की क्या-क्या खासियत हैं? आपको बताते हैं..

तहव्वुर राणा की सुरक्षा में SWAT कमांडो

अमेरिका ने मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को प्रत्यर्पित कर दिया है। इसके बाद आज 10 अप्रैल को उसे अमेरिका से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। इस दौरान उसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तहव्वुर राणा को रखने के लिए जेल में दो स्पेशल सेल बनाए गए हैं, जिनके करीब तक पहुंचना भी नामुमकिन है। तहव्वुर राणा की सुरक्षा में SWAT कमांडो को तैनात किया गया है।

मुंबई हमले के बाद बनी थी SWAT यूनिट

दिल्ली पुलिस के SWAT (Special Weapons and Tactics) कमांडो दुश्मन को महज 10 मिनट में ढेर करने की ताकत रखते हैं। आतंकवादी हमलों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं। SWAT कमांडो को आतंकवाद के साथ ज्यादा जोखिम वाले हालातों से निपटने में भी महारथ हासिल है। खास बात यह है कि इस यूनिट का गठन मुंबई में 26/11 हमलों के बाद ही किया गया था। अब मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इसी यूनिट पर है।

दिल्ली पुलिस की SWAT यूनिट क्यों खास?

SWAT कमांडो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के तौर पर काम करते हैं। यह आपात स्थितियों से निपटने में दक्ष हैं। इनकी ट्रेनिंग अमेरिकी सील्स से भी ज्यादा सख्त होती है, इन्हें सिर्फ एक गोली से दुश्मन को खत्म करने की ट्रेनिंग दी जाती है। यह कुछ सैकंड में बहुमंजिला इमारतों पर चढ़ सकते हैं, 10 मिनट के भीतर दुश्मन के हमले का जवाब देने में सक्षम हैं। इस यूनिट में कमांडो के साथ कम्युनिकेशन एक्सपर्ट, शार्प शूटर और डॉक्टर भी होता है।

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा पहुंचा दिल्ली, BJP का पोस्‍ट- नए भारत में आतंकवादियों के लिए कोई दया

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: 'तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण UPA सरकार के प्रयासों की बदौलत' पी चिदंबरम ने क्या बताया?

Tags :
swat commandoSWAT Delhi PoliceSWAT कमांडोTahawwur Rana Securityतहव्वुर राणा की सुरक्षादिल्ली पुलिस SWAT कमांडो यूनिट

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article