Stock Market: कराची स्टॉक एक्सचेंज तबाह...! 50 हजार करोड़ का नुकसान, क्या हुआ? जानें
Stock Market Update: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत- पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की सेना और सियासतदानों को भारत के एक्शन का डर सता रहा है। (Stock Market Update) मगर भारत की कार्रवाई का यह खौफ पाकिस्तान के सियासतदानों तक ही सीमित नहीं, वहां का बाजार भी टेंशन में है। यही वजह है कि सोमवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज में बड़ी गिरावट देखने को मिली और पाकिस्तान को करीब 50 हजार करोड़ का नुकसान हो गया। क्या है पूरा मामला? जानिए...
कराची स्टॉक एक्सचेंज कैसे हुआ तबाह?
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती तल्खी का असर पाकिस्तानी सेना में तो दिख ही रहा है। कराची स्टॉक एक्सचेंज भी भारत की कार्रवाई से गड़बड़ा रहा है। कराची स्टॉक एक्सचेंज सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। KSE में करीब 2800 अंक की गिरावट दर्ज की गई और इसका सूचकांक 113,867.81 अंक पर सिमट गया। हालांकि इससे पहले KSE 100 में 1200 अंकों की तेजी भी देखने को मिली। मगर यह तेजी कुछ ही घंटे रही, शाम होते- होते कराची स्टॉक एक्सचेंज धड़ाम से गिर गया।
पाक को 50 हजार करोड़ का नुकसान
कराची स्टॉक एक्सचेंज में इतनी भारी गिरावट का निवेशकों को अंदाजा भी नहीं था। निवेशक सुबह मार्केट की तेजी देखकर काफी उत्साहित थे। मगर कुछ ही घंटों में उनका यह उत्साह भारी निराशा में तब्दील हो गया। स्टॉक मार्केट के धराशायी होने से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट से 3 लाख से ज्यादा निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। स्टॉक मार्केट की गिरावट से 50 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपए का नुकसान हुआ।
भारत के शेयर मार्केट में शानदार तेजी
भारत के शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में 1005.84 अंकों की तेजी रही, जबकि निफ्टी भी 289.15 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। BSE का मार्केट कैप कई महीनों बाद 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1005.84 अंकों की तेजी के साथ 80,218.37 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी 289.15 अंकों के साथ 24,328.50 अंकों पर बंद हुआ। जिससे निवेशकों को मोटा फायदा हुआ। जिससे निवेशकों में काफी उत्साह नजर आया।
यह भी पढ़ें: Pahalgam: 'हम 1947 में नहीं गए, अब क्यों जाएंगे?' पहलगाम हमले पर क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पाकिस्तान को कराची पोर्ट पर एयर स्ट्राइक का डर... अब क्या कर रहा तैयारी?