नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Pahalgam Attack: बिंदी हटाई, अल्लाह हू अकबर बोला, फिर...! महिला ने सुनाई भयावह आपबीती

पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान क्या हुआ? इसकी भयावह आपबीती अब उस वक्त मौजूद महिलाओं ने बयां की है।
12:07 AM Apr 25, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने किस तरह टारगेट कर हिंदू पर्यटकों की जान ली? इसकी खौफनाक आपबीती अब सामने आ रही हैं। (Pahalgam Terror Attack) पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खोने वाले लोग पहाड़ सा दुख सीने में लिए बैठे हैं। इस आतंकी हमले में महाराष्ट्र के पुणे की भी एक महिला ने अपनों को खोया है। महिला ने बताया कि कैसे हमारे सामने आतंकियों ने मौत का खेल खेला? हिंदुओं को टारगेट कर मौत के घाट उतारा।

'अजान पढ़ने को कहा, फिर गोली मार दी'

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। आतंकियों ने पहले पर्यटकों से कलमा पढ़ने को कहा और फिर जो लोग कलमा नहीं पढ़ पाए। उनको उनके घर वालों की आंखों के सामने बेरहमी से गोली मारकर खत्म कर दिया। इन पीड़ितों में महाराष्ट्र के पुणे की महिला भी शामिल हैं, जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पति को खो दिया। महिला ने बताया कि चार आतंकी उनके पास पहुंचे। इसके बाद वो अजान पढ़ने की बात कहने लगे, हमारे ग्रुप के एक पुरुष को पास बुलाकर अजान पढ़ने को कहा। वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें गोली मार दी।

बिंदी हटाई, अल्लाह हू अकबर कहा, फिर...!

महिला ने बताया कि अजान की बात सुनकर महिलाओं ने अपने माथे की बिंदी हटा ली। इसके बाद महिलाएं अल्लाह हू अकबर कहने लगी। मगर आतंकवादियों ने फिर भी ग्रुप के पुरुषों को मार दिया। इस बीच स्थानीय मुस्लिम शख्स ने आतंकियों से कहा कि वह निर्दोष लोगों को क्यों मार रहे हैं? तो आतंकियों ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद चारों आतंकी वहां से भाग गए। महिलाओं का कहना है कि आतंकियों के आने का उन्हें पता भी नहीं चला। ना हम चिल्लाकर मदद मांग पाए, क्योंकि चारों आतंकी उनके पास खड़े थे।

'आतंकियों को मिले खौफनाक मौत'

पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पीड़ितों ने बताया कि आतंकियों की संख्या चार से पांच के करीब थी। वह पर्यटकों के पास पहुंचे, उनसे कलमा पढ़ने को कहा। इसके बाद महिलाओं को छोड़कर पुरुषों को गोली मारने लगे। पहलगाम में अपनी आंखों के सामने अपनों की खौफनाक मौत का मंजर देखने वाली महिलाएं- बच्चे अब कभी कश्मीर नहीं जाना चाहते। वह सिर्फ इतना चाहते हैं कि जिन आतंकियों ने उन्हें जीवनभर के लिए पहाड़ सा दर्द दिया, उनकी मौत भी उतनी ही खौफनाक होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत से तनातनी के दरमियान पाकिस्तान के लिए आई बुरी खबर, भुखमरी की कगार पर 1 करोड़ लोग

यह भी पढ़ें: Terror Attack: बैसरन मैदान में CRPF क्यों नहीं थी? सरकार के हर एक्शन को विपक्ष का साथ ! सर्वदलीय बैठक में

Tags :
JK Pahalgam terror attackpahalgam Terror Attackterror attackकश्मीर पहलगाम आतंकी हमलापहलगाम आतंकी हमला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article