Pahalgam: 'पाकिस्तान की कहानी बच्चों को जरुर सुनाना' भारत के खौफ के बीच क्या बोले पाक आर्मी चीफ?
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बढ़ गई है। भारत ने पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। (Pahalgam Terror Attack) जिनमें सिंधु जल समझौता रोकने के अलावा बाघा बॉर्डर बंद करने जैसे प्रतिबंध शामिल हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की बात भी कही है। जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है, भारत के एक्शन के खौफ के बीच अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ का बयान आया है। असीम मुनीर ने क्या कहा? जानिए...
'मुसलमान हर पहलु में हिंदुओं से अलग'
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत के एक्शन का डर सता रहा है। पाकिस्तान की सेना में भी हड़कंच मचा हुआ है। इस बीच अब पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसीम मुनीर का बयान आया है। इस बयान में उन्होंने फिर दो राष्ट्र को लेकर अपनी बात दोहराई। पाक आर्मी चीफ आसीम मुनीर ने कहा कि मुसलमान जीवन के धर्म, रीति-रिवाज, परंपरा और सोच सभी पहलुओं में हिंदुओं से अलग हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत बलिदान दिया है। हम जानते हैं कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।
मुनीर ने फिर दोहराई दो राष्ट्र की बात
पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने पहली बार यह बात नहीं की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हम हिंदुओं से अलग हैं। उस वक्त असीम मुनीर ने कहा था कि पाकिस्तान की नींव कलमे पर रखी गई है। हम हर मामले में हिंदुओं से अलग हैं। हमारा धर्म अलग है, हमारे रीति-रिवाज अलग हैं। हमारी संस्कृति और सोच भी अलग है। यही टू-नेशन थ्योरी की नींव थी। पाकिस्तान आर्मी चीफ ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की कहानी अपने बच्चों को जरूर सुनानी है। हमारे पूर्वजों ने सोचा कि हम हिंदुओं से अलग हैं। हमारी सोच, हमारी महत्वाकांक्षाएं अलग हैं। इसी वजह से हम दो देश हैं, एक देश नहीं हैं।
कश्मीर को बताया था गले की नस
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने इससे पहले कश्मीर को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कश्मीर को पाकिस्तान की गले की नस बताया था। पाकिस्तान आर्मी चीफ ने कहा था कि कश्मीर के मुद्दे को हम कभी नहीं भूलेंगे। कश्मीर के मुद्दे पर हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हालांकि पाकिस्तान आर्मी चीफ के इस बयान का भारत की ओर से तुरंत ही पलटवार किया गया। भारत की ओर से कहा गया कि POK भारत का अभिन्न अंग है। इस पर पाकिस्तान को अपना अवैध कब्जा छोड़ना ही पड़ेगा। कोई विदेशी चीज गले में कैसे अटक सकती है। अब फिर मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की शिरा बताया है।
यह भी पढ़ें: Iran Port Explosion: ईरान के राजई बंदरगाह पर भीषण धमाका, अब तक 500 से ज्यादा लोग घायल
यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: धर्म पूछकर मारी गई गोली? भारत न टूटेगा, न रुकेगा और न झुकेगा
.