नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Terror Attack: क्या है भारत का न्यूक्लियर ट्रायड ? जिसके आगे फेल पाकिस्तान की न्यूक्लियर पावर

भारत पाकिस्तान में तनाव के बीच न्यूक्लियर ताकत की बात हो रही। भारत के पास न्यूक्लियर ट्रायड है, जो पाक के पास नहीं।
04:20 PM Apr 29, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की घटना से पूरे भारत में आक्रोश है। अमेरिका सहित अन्य सहयोगी देशों ने भी इस हमले को भयावह बताते हुए निंदा की है। (Pahalgam Terror Attack) इस बीच इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। जिसके चलते पाकिस्तान के कई नेता उनके पास परमाणु बम होने की बात कह रहे हैं। जबकि असल में यह सिर्फ गीदड़भभकी है, क्योंकि भारत के पास ऐसा शक्तिशाली सिस्टम है। जो अभी तक पाकिस्तान के पास नहीं।

भारत के पास क्या जो पाक के पास नहीं?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी बढ़ गई है। भारत ने आतंक के खिलाफ कड़े एक्शन की बात कही है और पाकिस्तान पर कई कड़े प्रतिबंध भी लगाए हैं। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मचा हुआ है। बॉर्डर से एयरबेस तक अलर्ट कर दिया गया गया है। मगर पाकिस्तान के कुछ नेता बौखलाहट में परमाणु शक्ति संपन्न होने की बात कर रहे हैं। जबकि वास्तविकता में पाकिस्तान की यह बात गीदड़भभकी के अलावा कुछ नहीं। क्योंकि भारत के पास न्यूक्लियर पावर के साथ न्यूक्लियर ट्रायड जैसा सिस्टम मौजूद है। जो पाकिस्तान के पास नहीं।

क्या है भारत का न्यूक्लियर ट्रायड?

न्यूक्लियर ट्रायड एक थ्रीलेयर सुरक्षा ढांचा है। इसमें जमीन से मार करने वाली ICBM मिसाइलें होती हैं। पनडुब्बी से पानी के अंदर से मार करने वाली SLBM मिसाइलें होती हैं। इसके अलावा परमाणु बन और मिसाइल ले जाने वाले बॉम्बर जेट भी होते हैं। इस सिस्टम से हमले के लिए एक की जगह कई विकल्प मिलते हैं, जिससे हमारी सुरक्षा और मजबूत हुई है। न्यूक्लियर ट्रायड काफी जटिल और महंगा सिस्टम है। अभी तक यह चुनिंदा देशों के पास ही है, इनमें भारत भी शामिल है। पाकिस्तान के पास न्यूक्लियर ट्रायड नहीं है।

कितने देशों में न्यूक्लियर ट्रायड?

दुनिया में न्यूक्लियर ट्रायड जैसी सुरक्षा और डिफेंस सिस्टम रखने वाले चुनिंदा देश हैं। इनमें अमेरिका, रूस, भारत और चीन शामिल हैं। इजरायल के पास भी न्यूक्लियर ट्रायड होने की संभावना जताई जाती रही हैं। मगर कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई। जबकि पाकिस्तान के पास पूरा न्यूक्लियर ट्रायड नहीं है। उसके पास पनडुब्बी से मार करने वाली SLBM मिसाइल नहीं है। सिर्फ SLCM मिसाइल हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भारत की सैन्य शक्ति के मुकाबले पाकिस्तान काफी कमजोर है।

भारत की न्यूक्लियर पॉलिसी के मुताबिक भारत तब तक किसी पर परमाणु हमला नहीं करेगा, जब तक दुश्मन उस पर हमला नहीं करता। मगर भारत के पास वह सभी आधुनिक सिस्टम मौजूद हैं, जिनसे भारत पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकता है। इनमें न्यूक्लियर ट्रायड भी शामिल है। जिसके जरिए भारत जमीन, हवा और समुद्र से भी परमाणु हमला कर सकता है। जिससे दुश्मन को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में 48 टूरिस्ट साइट्स बंद, पर्यटन पर मंडराने लगा संकट

यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, खौफ में पाकिस्तान

Tags :
asaduddin owaisi on pahalgam terror attackIndia Action Pakistan PanicJK Pahalgam AttackPakistan Nuclear Threatपहलगाम आतंकी हमलाभारत की न्यूक्लियर पावरभारत के पास न्यूक्लियर ट्रायड

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article