• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

बड़ी खोज! भारत के इस राज्य में मिला अब तक का सबसे बड़ा सोने का भंडार, जानिए पूरी डिटेल

भारत में सोने की चमक और बढ़ने वाली है! ओडिशा अब सिर्फ अपनी खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत...
featured-img

Odisha Gold Reserve: भारत में सोने की चमक और बढ़ने वाली है! ओडिशा अब सिर्फ अपनी खूबसूरती और सांस्कृतिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि सोने के खनन उद्योग में भी बड़ा नाम बनने जा रहा है। हाल ही में राज्य के कई जिलों में बड़े सोने के भंडार मिलने की पुष्टि हुई है, जिससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा, बल्कि रोजगार और औद्योगिक विकास के भी नए रास्ते खुलेंगे। (Odisha Gold Reserve) ओडिशा के खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में यह बड़ा खुलासा किया। उनका कहना है कि इस सोने की खोज से राज्य के आर्थिक हालात मजबूत होंगे और यह खनन उद्योग में भारत के प्रमुख केंद्रों में से एक बन सकता है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि ओडिशा की धरती से निकला यह सोना किस तरह पूरे देश की अर्थव्यवस्था में बदलाव लाएगा!

सोने की खोज से मिलेगा जबरदस्त फायदा

ओडिशा में सोने का खजाना मिलने की खबर ने पूरे देश को चौंका दिया है! राज्य के कई जिलों में सोने के विशाल भंडार पाए गए हैं, जिससे यह क्षेत्र भारत के सबसे बड़े सोना उत्पादक राज्यों में शामिल हो सकता है। ओडिशा के खनन मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में इस बड़ी खोज की पुष्टि की और कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी और हजारों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

इन जिलों में छिपा है सोने का खजाना!

ओडिशा के इन जिलों में सोने की बड़ी खदानें मिलने की पुष्टि हुई है... सुंदरगढ़...नबरंगपुर...अंगुल...कोरापुट...इसके अलावा, मलकानगिरी, संबलपुर और बौध में भी सोने की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। मयूरभंज जिले में भी जशिपुर, सूरियागुडा, रुआंसी, इडेलकुचा, मारेदिही, सुलेपत और बादामपहाड़ में सोने के भंडार होने की संभावना है। इससे पहले, देवगढ़ जिले में भी तांबे की खोज के दौरान सोने के अंश पाए गए थे।  क्योंझर जिले में भी गोपुर-गाज़ीपुर, मंकडचुआं, सालेकाना और दिमिरीमुंडा क्षेत्रों में सोने की खोज जोरों पर है।

पहली बार होगी गोल्ड माइनिंग की नीलामी!

ओडिशा सरकार ने राज्य के पहले गोल्ड माइनिंग ब्लॉक की नीलामी करने की घोषणा की है। इससे खनन उद्योग को जबरदस्त रफ्तार मिलने की उम्मीद है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) और ओडिशा खनन निगम इन स्थानों की गहराई से जांच कर रहे हैं।  तकनीकी समितियां व्यावसायिक खनन शुरू करने से पहले अंतिम रिपोर्टों की समीक्षा कर रही हैं।  मयूरभंज, देवगढ़ और क्योंझर जिलों में बड़े पैमाने पर शुरुआती सर्वेक्षण किए जा रहे हैं।  देवगढ़ के जलाधिही क्षेत्र में भी तांबा-सोने की खोज जारी है, जिसका जल्द खुलासा हो सकता है।

भारत का अगला ‘सोनार राज्य’ बनने को तैयार!

इस खोज से ओडिशा के खनन उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। अगर सबकुछ सही दिशा में बढ़ा, तो राज्य भारत के सबसे बड़े सोना उत्पादक राज्यों में शामिल हो सकता है। निवेशकों की नजर अब ओडिशा पर टिक गई है, क्योंकि यह खजाना राज्य की अर्थव्यवस्था और आम जनता की किस्मत बदलने वाला है!

यह भी पढ़ें:

केरल के इस किसान के पास है दुनिया की सबसे छोटी बकरी, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम!

भारतीय राजनीति में विदेशी नागरिक? राहुल गांधी पर उठे सवाल, हाईकोर्ट में होगी सुनवाई!

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज