नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Indian Economy: जर्मनी-जापान को पीछे छोड़ देगा भारत ! क्या है हमारी सबसे बड़ी ताकत? नीति आयोग के CEO ने बताया

भारतीय अर्थव्यवस्था अगले तीन साल में जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ सकती है। नीति आयोग के CEO ने ऐसे संकेत दिए।
06:05 PM Apr 17, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Niti Aayog CEO On Indian Economy: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबर आई है। अगले तीन साल में ही भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। (Niti Aayog CEO On Indian Economy) भारतीय अर्थव्यवस्था जर्मनी और जापान से भी बड़ी हो जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत बड़ी तरक्की करने वाला है। नीति आयोग के CEO बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई है। जो भारत के लिए किसी खुशखबर से कम नही है।

जर्मनी-जापान को पीछे छोड़ देगा भारत

भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2047 तक विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। नीति आयोग के CEO बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति आयोग के CEO ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कुछ इस तरह के संकेत दिए। उनका कहना है कि अगले तीन साल में ही भारत की इकोनॉमी जापान और जर्मनी से बड़ी हो जाएगी। वहीं 2047 तक अर्थव्यवस्था के लिहाज से भारत विश्व में दूसरे नंबर पर आ सकता है। फिलहाल हम अर्थव्यवस्था के हिसाब से दुनिया में पांचवें नंबर पर हैं।

2047 तक दुनिया में भारत का डंका

नीति आयोग के CEO सुब्रह्मण्यम के मुताबिक भारत कुछ सालों में शिक्षा के लिहाज से भी दुनिया में बड़ा केंद्र बनकर उभर सकता है। इसकी वजह यहां की लोकतंत्र व्यवस्था है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति आयोग के CEO का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ों पर गौर करें तो भारतीय इकोनॉमी फिलहाल 4.3 खरब अमेरिकी डॉलर की है। मगर अगले तीन सालों में ही भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी और जापान से बड़ी हो जाएगी। 2047 तक 30 खरब अमेरिकी डॉलर के साथ हम दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।

भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

भारत की अर्थव्यवस्था के आकार के साथ नीति आयोग के CEO की ओर से यह भी बताया गया कि हमारी सबसे बड़ी ताकत क्या है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीति आयोग के CEO ने कहा कि जापान और जर्मनी भारतीय कर्मचारी ले रहे हैं, क्योंकि उनके पास लोग नहीं हैं। आगामी सालों में भारत दुनिया में कामकाजी लोगों का सबसे बड़ा सप्लायर बन सकता है। नीति आयोग के CEO के मुताबिक यह भारत की सबसे बड़ी ताकत बन जाएगी। नीति आयोग के CEO ने लॉ और अकाउंटेंसी फर्मों से भी अग्रणी बनने के लिए काम करने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें: कौन है Chinmay Deore, जिसने ट्रंप की नाक में कर दिया दम? जानिए पूरी कहानी

यह भी पढ़ें: UAE में नया पर्सनल लॉ हुआ लागू: जानिए हिंदुओं समेत महिलाओं को क्या–क्या अधिकार मिले?

Tags :
germany economyIndian economyjapan economyNITI Aayog CEO BVR SubrahmanyamNiti Aayog CEO On Indian Economyनीति आयोग सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यमभारतीय अर्थव्यवस्था

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article