Bullet Train: कब चलेगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन? देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा
Mumbai Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन से मुंबई से अहमदाबाद के बीच सफर कब शुरु होगा? इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे लेकर एक बयान दिया है। (Mumbai Ahmedabad Bullet Train) फिलहाल मुंबई अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जापान के साथ चल रहे इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 15 अरब डॉलर बताई जा रही है। इस बीच देवेंद्र फडणबीस ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कब तक ऑपरेशन हो जाएगा।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च होंगे 50 अरब डॉलर !
मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन से सफर करने के लिए कई लोग बेताब हैं। इस प्रोजेक्ट पर जापान के साथ काम चल रहा है, करीब 15 अरब डॉलर के इस प्रोजेक्ट को लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 50 अरब डॉलर जुटाने की योजना पर काम चल रहा है। इस दिशा में अगले चार महीने कई घोषणाएं देखने को मिलेंगी। महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि 2022 तक इस प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ, मगर अब यह तेजी से चल रहा है।
बुलेट ट्रेन से कब शुरु कर पाएंगे सफर?
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने यह भी बताया कि मुंबई- अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट कब तक पूरा होगा? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि अब इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। साल 2028 तक बुलेट ट्रेन का ऑपरेशन शुरु हो जाएगा। साल 2028 में हम मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि हाल ही नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के MD ने भी अपनी टीम के साथ बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेफ्टी प्रोटोकॉल और गुणवत्ता को लेकर बात की।
वधावन बंदरगाह को लेकर क्या बोले?
CM देवेंद्र फडणवीस ने वधावन बंदरगाह को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि वधावन बंदरगाह अगले 3-4 साल में चालू हो जाएगा। वधावन बंदरगाह के पास एक एयरपोर्ट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा इसमें बुलेट ट्रेन के लिए भी पड़ाव होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नासिक से वधावन बंदरगाह तक राजमार्ग का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे राज्य के 17 जिले बंदरगाह से जुड़ जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 1 खरब अमेरिकी डॉलर के GSDP के टारगेट को हासिल करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण बहुत जरुरी है।
यह भी पढ़ें: 1 मई से ट्रेन यात्रा में बड़ा बदलाव: वेटिंग टिकट वाले नहीं कर पाएंगे स्लीपर और एसी कोच में यात्रा
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं, किस डॉक्टर की मोहर चाहिए?
.