MP: पुलिस की एंट्री से ग्वालियर के होटल में हाहाकार? छत से कूद कर भाग गए कर्मचारी, फिर हुआ बड़ा खुलासा
MP Gwalior Police Action: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने देर रात एक होटल में रेड की। पुलिस होटल में एंटर ही हुई थी कि कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। (MP Gwalior Police Action) कई कर्मचारी तो छत के रास्ते कूदकर फरार हो गए। मगर इसके बाद पुलिस ने कुछ ऐसा खुलासा किया कि सब हैरान रह गए। होटल में पुलिस की रेड से क्यों मचा हाहाकार ? पुलिस की कार्रवाई के बाद क्या खुलासा हुआ? बताते हैं
पुलिस की एंट्री, होटल में हाहाकार
MP की ग्वालियर पुलिस को एक होटल के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं। इसके बाद रात करीब ढ़ाई बजे पुलिस ने होटल के दरवाजे पर दस्तक दी। होटल के कर्मचारियों की नजर पुलिस पर पड़ी तो कर्मचारी इधर- उधर भागने लगे। कई कर्मचारी होटल के छत के रास्ते भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस ने छापामारी शुरु की तो कुछ ऐसा खुलासा हुआ कि पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को अलग-अलग कमरों में कई लड़कियां मिलीं।
होटल में चल रहा था देह व्यापार !
पुलिस के मुताबिक होटल में देह व्यापार चल रहा था। इसके लिए यहां कई राज्यों से लड़कियां बुलाई गईं थीं। पुलिस ने छापामारी कर यहां से होटल की मैनेजर सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक लडकियां बंगाल, पंजाब, यूपी की बताई जा रही हैं। लड़कियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से होटल में देह व्यापार की सूचना के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
फरार होटल संचालक की तलाश
होटल में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद पुलिस ने होटल की मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मैनेजर से पूछताछ में सामने आया है कि दीपक नाम का शख्स होटल का संचालक है। अभी तक दीपक का पता नहीं चल पाया है, वह फरार है। पुलिस दीपक की तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लड़कियों को यहां कैसे लाया गया? होटल में कब से अनैतिक गतिविधि चल रहीं थीं।
यह भी पढ़ें: बेहद बदल गई हैं राधिका मदान, नई तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल, नेटिजंस हुए हैरान
यह भी पढ़ें: दो बच्चों की मां को भतीजे से हो गया प्यार, पंचायत ने करा दी नाबालिग से शादी, अब सास-ससुर ने दिखाया बाहर का रास्ता
.