• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Mumbai: हल्का म्यूजिक, कॉफी के सिप ! 13 हजार करोड़ के फ्रॉड वाली जगह के बदले दिन

मुंबई में जिस बैंक ब्रांच में हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया था, उस जगह का नजारा अब पूरी तरह बदल गया है।
featured-img

Mehul Chowksi Bank Fraud: करीब 13 हजार करोड़ का बैंक फ्रॉड मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी के बाद से फिर चर्चा में है। लोग कह रहे हैं कि अब पीड़ितों को भी इंसाफ मिलना चाहिए। (Mehul Chowksi Bank Fraud) मगर क्या आप जानते हैं मुंबई की जिस जगह पर करीब 13 हजार करोड़ का यह घोटाला हुआ, वहां अब कैसा नजारा है? कभी घोटाले के लिए सुर्खियों में रही इस जगह अब लोग हल्के म्यूजिक के साथ कॉफी का मजा ले रहे हैं।

कहां हुआ था 13 हजार करोड़ का फ्रॉड ?

हजारों करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में घिरे मेहुल चौकसी को हाल ही बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया। भारत के आग्रह पर मेहुल चौकसी की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद करीब 13 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया। मगर क्या आप जानते हैं कि यह घोटाला किस जगह हुआ था? वहां का नजारा घोटाले के बाद कितना बदल चुका है? इसका जवाब है कि यह घोटाला मुंबई के फोर्ट इलाके की ब्रेडी हाउस बिल्डिंग में बनी बैंक ब्रांच में सामने आया था। बैंक फ्रॉड के बाद यह जगह भी चर्चा में आ गई। मगर अब इसके दिन बदल गए हैं।

Mehul Chowksi Bank Fraud

अब यहां संगीत के साथ कॉफी का मजा

मुंबई की जिस जगह पर हजारों करोड़ के इस बैंक फ्रॉड का मामला आया था। काफी दिनों तक यह जगह इस घोटाले की वजह से सुर्खियों में रही। साल 2018 में इस घोटाले का खुलासा हुआ, तब से ही इस जगह की लोगों के बीच चर्चा होती रही। मगर अब यहां बैंक की ब्रांच नही रहीं। बैंक की इस ब्रांच को घोटाले के बाद दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। अब यहां एक कैफे खुल चुका है। जहां लोग हल्के संगीत के बीच कॉफी के सिप लेते नजर आते हैं। जिसके चलते इस जगह को एक तरह से नई पहचान मिल गई है।

कब हुआ था 13 हजार करोड़ का घोटाला?

करीब 13 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का यह मामला साल 2018 में सामने आया था। जिसमें आरोप है कि मेहुल चौकसी और नीरव मोदी ने धोखाधड़ी से 13 हजार करोड़ रुपए का फ्रॉड कर दिया। मामले का खुलासा होने के बाद मेहुल चौकसी और नीरव मोदी देश छोड़कर चले गए। हालांकि नीरव मोदी को 20219 में लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मेहुल चौकसी को अब पुलिस ने बेल्जियम से पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी CBI और ED के आरोपों को लेकर की गई। जिसके बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा में है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के इस व्यापारी ने खरीदा देश का पहला Tesla CyberTruck, बेटी की शादी में खर्च किए थे 375 करोड़

यह भी पढ़ें: सोने को लगे पंख, एक्सपर्ट्स ने चेताया– ‘अभी मोटा पैसा इन्वेस्ट न करें’

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज