मेहुल चोकसी का आलीशान बंगला, नोटिसों से लदी दीवारें, जानिए कितनी महंगी है यह प्रॉपर्टी!
Mehul Choksi :भारत का मोस्टवांटेड भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो चुका है और अब उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की कोशिश में जुटी हैं, लेकिन चोकसी बेल्जियम में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, जिनके पास वहां की नागरिकता है। ऐसे में वह जमानत की कोशिश कर सकता है, (Mehul Choksi )जिससे प्रत्यर्पण में देरी हो सकती है। इस बीच जानिए, भारत में मेहुल चोकसी का घर कहां है और कैसा दिखता है।
नोटिसों से घिरी दीवारें
मेहुल चोकसी का मुंबई वाला आलीशान घर 9वें, 10वें और 11वें फ्लोर पर फैला हुआ है, जिसका कुल एरिया करीब 7,000 स्क्वायर फुट है और इसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये है। घर के बाहर ईडी, इनकम टैक्स, बैंक और कोर्ट के नोटिस चिपके हुए हैं। चोकसी ने सोसाइटी का करीब 3 करोड़ रुपये का बकाया बिल भी नहीं चुकाया है। सोसाइटी के मेंबर्स अब इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को चिट्ठी लिखने की तैयारी कर रहे हैं।
गोकुल अपार्टमेंट में मेहुल चोकसी का यह घर न केवल उसकी ऐशो-आराम की जिंदगी का प्रतीक है, बल्कि अब यह उसके विवादों और कानूनी उलझनों का भी गवाह बन चुका है। ईडी ने मेहुल चोकसी की कई संपत्तियों को जब्त किया है, और इस घर का भविष्य भी अनिश्चित दिख रहा है। मेहुल चोकसी 2018 में 13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले के बाद देश छोड़कर भाग गया था। इस मामले में मेहुल चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है।वह अभी ब्रिटेन में है। भारत उसके प्रत्यर्पण में भी जुटा है।
कम समय में ज्यादा पैसा कमाने की लालसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेहुल चोकसी जल्दी अमीर बनने की चाह में हदें पार कर गया. कहा जाता है कि उसने हीरों की गुणवत्ता से भी समझौता किया और बैंकों से धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर्ज लिया. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से उसने करीब ₹13,500 करोड़ की धोखाधड़ी की थी, जिसमें उसका भांजा नीरव मोदी भी शामिल था.
50 करोड़ की कंपनी से 20,000 करोड़ तक का सफर
चोकसी ने जब अपनी कंपनी गीतांजलि जेम्स का कमान संभाला, तब उसकी टर्नओवर केवल ₹50 करोड़ थी। लेकिन अपनी तेज बिजनेस रणनीति और अंतरराष्ट्रीय विस्तार के जरिए उसने कंपनी को अमेरिका, दुबई और कई देशों तक पहुंचा दिया। 2006 में उसने अमेरिका की कंपनी सैम्युअल ज्वेलर्स के साथ करार किया, जिससे उसकी पहुंच 111 स्टोर्स तक हो गई थी।
कोर्ट ने 2,565.9 करोड़ की संपत्ति लिक्विडेट करने की दी मंजूरी
मुंबई की एक विशेष अदालत ने हाल ही में मेहुल चौकसी से जुड़ी करीब ₹2,565.9 करोड़ की संपत्ति के लिक्विडेशन (नीलामी) को मंजूरी दी है। इसमें मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों में स्थित प्रॉपर्टीज शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद चौकसी की तबीयत को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि उसकी सेहत ठीक नहीं रहती, और इसी वजह से वह कई बार प्रत्यर्पण से बचने के लिए बीमार होने का बहाना करता रहा है।
यह भी पढ़ें: स्विट्ज़रलैंड भागने की फिराक में था मेहुल चोकसी, बेल्जियम में धरा गया
यह भी पढ़ें: केआरके ने गोविंदा की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, कहा खुद अपनी बर्बादी का कारण हैं