नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

मनजिंदर सिंह दिल्ली भाजपा का बड़ा सिख चेहरा, अब मंत्रिमंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने पंजाबी वोटों को सियासी संदेश दिया हैं।
02:16 PM Feb 20, 2025 IST | Surya Soni

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली में सीएम की कुर्सी पर 27 साल बाद भाजपा ने कब्जा जमाया। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट ने गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली। इस दौरान राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अब 6 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) ने इस दौरान पंजाबी में शपथ ली।

मनजिंदर सिंह भाजपा का बड़ा सिख चेहरा

मनजिंदर सिंह सिरसा भी दिल्ली में बड़ा चेहरा हैं। सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। राजौरी गार्डन से विधायक हैं। वह तीसरी बार विधायक बने हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल ही हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप के मौजूदा विधायक धनवती चंदेला को 18190 वोटों के अंतर से हराया है।

मोदी के साथ अक्सर नज़र आते हैं सिरसा

बता दें दिल्ली में 15 फीसदी के करीब पंजाबी वोटर हैं। इसके अलावा 4 फीसदी सिख वोटर हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में पंजाबी वोटर ने भाजपा ने को जमकर वोट दिया। अब मंत्रिमंडल में मनजिंदर सिंह सिरसा को शामिल करके पंजाब चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकता हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन विधानसभा से पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीते हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा को कई बार पीएम मोदी के साथ देखा जाता हैं।

पंजाबी वोटों को सियासी संदेश दिया

बता दें मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने पंजाबी वोटों को सियासी संदेश दिया हैं। दिल्ली में सत्ता वापसी के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाने का होगा। ऐसे में मनजिंदर सिंह सिरसा को बड़ी जिम्मेदारी देकर भाजपा ने सिख वोटों को साधने की स्ट्रैटेजी बनाई है। ऐसे में देखना होगा कि बीजेपी पंजाब में होने अगले चुनाव में कितना दम दिखा पाती हैं।

यह भी पढ़े:

Tags :
delhi govtdelhi govt swearing in ceremonyManjinder Singh Sirsaदिल्ली सरकार में मंत्रीमनजिंदर सिंह सिरसा

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article