नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: मकर संक्रांति पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज, अखाड़ों के संत लगा रहे हैं डुबकी

आज भोर में सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत-महंत और महामंडलेश्वर ने अमृत स्नान किया।
10:27 AM Jan 14, 2025 IST | Preeti Mishra
Mahakumbh 2025 Amrit Snan

Mahakumbh 2025 Amrit Snan: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का आज पहला अमृत स्नान है। आज मकर संक्रांति के दिन सबसे पहले नागा साधुओं ने अमृत स्नान किया। अखाड़ों के स्नान को लेकर महाकुंभ मेला प्रशासन (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) ने समय पहले ही निर्धारित कर दिया था। 13 अखाड़े महाकुंभ के तीन मुख्य स्नान दिनों पर अमृत स्नान करेंगे। अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के संत सुबह 5:15 बजे से अपने अखाड़ों से निकलना शुरू कर दिए थे।

मेला प्राधिकरण ने निर्धारित किया है 30 मिनट से एक घंटे का समय

ठंड और घने कोहरे के बावजूद, लाखों श्रद्धालु मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) त्योहार के अवसर पर "अमृत स्नान" नामक पवित्र स्नान करने के लिए मंगलवार को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हैं। प्रशासन ने 13 अखाड़ों के अमृत स्नान को सुव्यवस्थित करने के लिए आदेश जारी किया था। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा ने सबसे पहले अमृत स्नान किया, इसके बाद शैव और वैष्णव आस्था के अन्य लोगो ने अमृत स्नान किया। बता दें कि कुंभ मेला प्राधिकरण की ओर से अमृत स्नान (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) के लिए अखाड़ों को 30 से एक घंटे का समय दिया गया है। अखाड़ों के स्नान के दौरान सड़कों को पूरी तरह से खाली रखा गया।

13 अखाड़ों को तीन समूहों में - संन्यासी (शैव), बैरागी (वैष्णव) और उदासीन। शैव अखाड़ों में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, श्री शंभू पंचायती अखाड़ा अटल अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, श्री शंभू पंचाग्नि अखाड़ा, श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़ा और तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायत शामिल हैं।

आज भोर में ही शुरू हो गया अमृत स्नान

आज भोर में सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत-महंत और महामंडलेश्वर ने अमृत स्नान (Amrit Snan in Mahakumbh) किया। इन अखाड़ों के साधु हाथों में तलवार-त्रिशूल, डमरू, पूरे शरीर पर भस्म-भभूत, घोड़े-ऊंट और रथ की सवारी करते दिखे। हर-हर महादेव और हर हर गंगे का उद्घोष करते हुए 2000 नागा साधु संगम पहुंचे और डुबकी लगाई। जानकारी के अनुसार, महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा ने सुबह 5.15 बजे शिविर से प्रस्थान किया और 6.15 बजे घाट पहुंचा। इन्हे स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया था। दोनों अखाड़े 6.55 बजे घाट से वापस शिविर के लिए रवाना हो गए। आज मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 मिनट से सुबह 6:21 मिनट तक था। महापुण्यकाल सुबह 9:03 मिनट से 10:48 मिनट तक रहेगा। स्नान का समय शाम 5:46 मिनट तक है। शाम तक अखाड़े के लोग अमृत स्नान करेंगे।

कौन सा अखाड़ा कब अमृत स्‍नान करेगा?

महाकुंभ 2025 में अमृत स्‍नान (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) को लेकर कौन सा अखाडा कब स्नान करेगा इसको लेकर क्रम सोमवार को ही जारी कर दिया गया था। सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़ा अमृत स्नान करेगा। इसके साथ ही अटल अखाड़ा भी अमृत स्नान करेगा। इसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा अमृत स्नान करेगा। तीसरे क्रम पर जूना अखाड़ा अपने सहयोगी अग्नि और आह्वाहन अखाड़े के साथ अमृत स्नान के लिए संगम जाएगा। इसके बाद निर्मोही अनी, निर्वाणी अनी और दिगंबर अनी अखाड़े के संत महाकुंभ में अमृत स्नान करेंगे। इनके बाद नया उदासीन और बड़ा उदासीन अखाड़े के संत अमृत स्नान करेंगे। सबसे आखिर में तेरहवां निर्मल अखाड़ा अमृत स्नान के लिए जाएगा।

मकर संक्रांति के लिए अखाड़ों के लिए अमृत स्‍नान का समय

श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा                                       40 मिनट
श्री पंचायती अखाड़ा आनंद
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा एवं श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा
तथा श्री पंचाग्नि अखाड़ा                                                                 40 मिनट
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा                                   30 मिनट
अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाड़ा                                   50 मिनट
अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा                                   30 मिनट
श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा                                                    55 मिनट
श्री पंचायती अखाड़ा, बड़ा उदासीन, निर्वाण अखाड़ा                           60 मिनट
श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा                                                               40 मिनट

पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ था महाकुंभ

सोमवार को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima) के दिन से महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के पहले दिन शाम छह बजे तक लगभग 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए। महाकुंभ मेला बसंत पंचमी 26 फरवरी को समाप्त होगा। इसमें 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को महत्वपूर्ण स्नान अनुष्ठान अमृत स्नान पड़ेंगे।

यह भी पढ़े: First Kumbh of Independent India: इस साल लगा था आजाद भारत का पहला कुंभ, जानें क्यों रहा है यह चर्चे में

 

Tags :
15 January Makar Sankranti15 January Makar Sankranti wishesAmrit SnanAmrit Snan on Makar Sankrantidifferent names of makar sankrantiFirst Amrit SnanMahakumbh 2025Mahakumbh 2025 Amrit SnanMahakumbh 2025 Dateमकर संक्रांतिमकर संक्रांति 2025महाकुंभमहाकुंभ 2025महाकुंभ का अमृत स्नानमहाकुंभ स्नान

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article