• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत, न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया

featured-img

IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत, न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराकर ख़िताब पर कब्जा जमाया

March 9, 2025 9:50 pm

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था।

भारत को लगा तगड़ा झटका, अक्षर पटेल का विकेट भी गिरा

March 9, 2025 9:17 pm

भारत को 42वें ओवर में 203 के स्कोर पर पांचवा झटका लगा। अक्षर पटेल की शानदार पारी का अंत हो गया। अक्षर पटेल 29 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और अक्षर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल पंड्या और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

भारत को चौथा झटका, श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर आउट

March 9, 2025 9:12 pm

भारत को 39वें ओवर में 183 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। श्रेयस अय्यर अर्धशतक से चूक गए। वह 62 गेंद में दो चौका और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस और अक्षर के बीच 61 रन की साझेदारी हुई। फिलहाल अक्षर और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

अय्यर- पटेल पर दारोमदार, भारत को जीत के लिए 86 रनों की दरकरार

March 9, 2025 8:50 pm

भारत ने 34 ओवर के बाद तीन विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब और 86 रन की जरूरत है। फिलहाल श्रेयस अय्यर 38 रन और अक्षर पटेल 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 45 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

भारत को तीसरा झटका, रोहित 76 रन बनाकर आउट

March 9, 2025 8:19 pm

रोहित ने रचिन रवींद्र की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की और स्टंप आउट हो गए। वह 83 गेंद में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। भारत को अब भी 130 रन की जरूरत है।

भारत को लगा बड़ा झटका, कोहली एक रन बनाकर हुए आउट

March 9, 2025 7:55 pm

भारत को 20वें ओवर में 106 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। माइकल ब्रेसवेल ने विराट कोहली को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह दो रन बना सके। फिलहाल रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

भारत को लगा पहला झटका, शुभमन गिल 31 रन बनाकर आउट

March 9, 2025 7:49 pm

भारत पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा है। गिल ने 50 गेंद में एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलिप्स ने हवा में उड़कर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल रोहित शर्मा 69 रन और विराट कोहली एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

रोहित शर्मा की तूफानी बल्लेबाज़ी जारी, भारत का स्कोर 100 रनों के पार

March 9, 2025 7:38 pm

रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। 17 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 27 रन और रोहित शर्मा 68 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 152 रन की जरूरत है।

रोहित ने जड़ा वनडे क्रिकेट में 58वां अर्धशतक

March 9, 2025 7:24 pm

रोहित शर्मा ने 41 गेंद में वनडे करियर का 58वां अर्धशतक लगाया। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 65 रन है। फिलहाल रोहित 41 गेंद में 50 रन और शुभमन गिल 25 गेंद में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को अब 187 रन की जरूरत है।

भारत की तूफानी शुरुआत, 10 ओवर के बाद स्कोर 64/0

March 9, 2025 7:17 pm

भारत की पारी का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। हिटमैन अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। 10 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाकर और शुभमन गिल 21 गेंद में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

भारत की तूफानी शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर 31/0

March 9, 2025 6:56 pm

भारत की पारी का आगाज हो चुका है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। हिटमैन अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है।

ब्रेसवेल की तूफानी बल्लेबाजी, न्यूज़ीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य

March 9, 2025 6:03 pm

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा है। मिचेल ने 63 रन की जुझारू पारी खेली। ब्रेसवेल ने अंत में उपयोगी 53 रन की नाबाद पारी खेली। कुलदीप और चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत को मिली बड़ी सफलता, डेरिल मिचेल 63 रन बनाकर आउट

March 9, 2025 5:36 pm

डेरिल मिचेल 101 गेंदों में 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ तीन चौके लगाए। कीवी टीम का स्कोर अब 6/211 है।

न्यूज़ीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को किया आउट

March 9, 2025 5:06 pm

न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। फिलिप्स 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।

ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने पारी को संभाला, न्यूज़ीलैंड का स्कोर 150 के पार

March 9, 2025 4:50 pm

न्यूज़ीलैंड को लगा चौथा झटका, टॉम लाथम को जडेजा ने बनाया शिकार

March 9, 2025 4:14 pm

न्यूजीलैंड ने 35 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 153 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 40 रन और ग्लेन फिलिप्स 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के स्पिनर्स की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके हैं, जबकि जडेजा और वरुण को एक-एक विकेट मिला है।

भारत के सामने बिखर गई न्यूज़ीलैंड की पारी, केन विलियम्सन भी लौटे पवेलियन

March 9, 2025 3:33 pm

न्यूजीलैंड को 13वें ओवर में 75 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल देखने को मिला है। उन्होंने रचिन रवींद्र के बाद केन विलियम्सन को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने विलियम्सन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वह 11 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और टॉम लाथम क्रीज पर हैं।

भारत को मिली दूसरी सफलता, कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र को भेजा पवेलियन

March 9, 2025 3:28 pm

कीवी टीम को 11वें ओवर में दूसरा झटका लगा हैं। 11वें ओवर में कुलदीप यादव ने पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को क्लीन बोल्ड किया। रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। फिलहाल डेरिल मिचेल और केन विलियम्सन क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है।

न्यूज़ीलैंड को लगा पहला झटका, विल यंग 15 रन बनाकर आउट

March 9, 2025 3:14 pm

टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में पहली सफलता हासिल हो गई। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को पवेलियन भेजा। विल यंग ने अपनी इस पारी में सिर्फ 15 रन बनाए हैं। उन्होंने रचीन रविंद्र के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दी।

न्यूज़ीलैंड की तूफानी शुरुआत, 5 ओवर के बाद स्कोर हुआ 37/0

March 9, 2025 2:56 pm

5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। हार्दिक के पिछले ओवर की आखिरी तीन गेंद पर रचिन ने तीन बाउंड्री बटोरीं। उन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए। रचिन 25 और यंग 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। हार्दिक के आखिरी ओवर में 16 रन न्यूजीलैंड ने जोड़े।

पिच से किसे मिलेगी मदद?

March 9, 2025 2:21 pm

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए अनुकूल है। यहां नई गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. लेकिन स्पिनर बीच के ओवरों में रन प्रवाह को रोकने में सफल रहे हैं।

भारत के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

March 9, 2025 2:18 pm

टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट में टॉस का एक बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत को वनडे में लगातार 15वां टॉस गंवाया है। टीम 2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के मैच के बाद से कोई टॉस जीत नहीं सकी है।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

March 9, 2025 2:16 pm

विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के, नाथन स्मिथ।

भारत की प्लेइंग 11

March 9, 2025 2:16 pm

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

This Live Blog has Ended

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज