नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Google Top Searches 2024: भारतीयों ने राम मंदिर से लेकर रतन टाटा को किया सबसे अधिक सर्च, टॉप 10 में रहे ये की-वर्ड

सिर्फ कुछ दिनों के बाद साल 2024 खत्म होने वाला है। इसके साथ नया साल 2025 शुरू होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार भारतीयों ने गूगल पर सबसे अधिक क्या सर्च किया है।
01:52 PM Dec 17, 2024 IST | Girijansh Gopalan
गूगल ने बताया है कि साल 2024 में भारतीयों ने सबसे अधिक क्या सर्च किया है।

दुनियाभर के लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। अब सिर्फ कुछ चंद दिन ही बचे हैं, जिसके बाद साल बदल जाएगा। कुछ दिनों के बाद साल 2024 खत्म हो जाएगा और साल 2025 की शुरूआत हो जाएगी। इस पूरे सालभर गूगल पर बहुत सारी चीजों को सर्च किया गया है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि 2024 में किस कैटगरी में किस चीज को सबसे अधिक सर्च किया गया है।

टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में राम मंदिर

बता दें कि पूरे साल लोग गूगल पर तमाम तरह की चीजें सर्च करते हैं, जिसकी लिस्ट साल के आखिर में गूगल जारी करता है। इस लिस्ट के मुताबिक गूगल की टॉप टेंडिंग लिस्ट में राम मंदिर का नाम भी शामिल है। साल 2024 में गूगल पर तमाम तरह की चीजों को सर्च किया गया है, जिसमें लोगों ने नियर मी यानी ‘मेरे आस पास’ वाली श्रेणी में राम मंदिर को सबसे अधिक सर्च किया है। बता दें कि गूगल टॉप ट्रेंडिंग पर नियर मी की लिस्ट में ‘मेरे आस पास राम मंदिर’ सर्च तीसरे नंबर पर रहा है।

नियर मी कैटेगरी में राम मंदिर टॉप पर

बता दें कि साल 2024 में नियर मी यानी ‘मेरे आस पास’ वाले कैटेगरी में पहले नंबर पर लोगों ने अपने आसपास प्रदूषण के स्तर (AQI near me) को सर्च किया है। वहीं दूसरे नंबर पर ओणम साध्या नियर मी (onam Sadhya Near me) को सर्च किया गया है। गूगल टॉप ट्रेंडिंग पर नियर मी की लिस्ट में ‘मेरे आस पास राम मंदिर’ सर्च तीसरे नंबर पर रहा है।

इलेक्शन 2024 सबसे ज्यादा सर्च

बता दें कि पूरे साल में टी20 वर्ल्ड कप के साथ राजनीतिक इवेंट जैसे 2024 इलेक्शन को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसमें बीजेपी और इलेक्शन रिजल्ट 2024 सबसे ज्यादा सर्च पॉलिटिकल टर्म रहे हैं। इसके अलावा ओलंपिक 2024 के साथ एथलीट विनेश फोगाट और हार्दिक पांड्या को सर्च किया गया है।

खाने में सबसे टॉप पर क्या?

बता दें कि खाने-पीने के मामले में पोर्नस्टार मार्टिनी गूगल पर साल 2024 का पसंदीदा कॉकटेल रहा है। इसके बाद आम के अचार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। वहीं गूगल पर धनिया पजीरी और Ugadi Pachadi को सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल पर नारियल की चटनी जैसी रेस्पी को सर्च किया गया है।

भारतीयों को अज़रबैजान पसंद

अब इसके अलावा घूमने के मामले में भारतीयों ने अजरबैजान सबसे ज्यादा पसंद किया है। गूगल पर भारतीयों ने इंटरनेशन ट्रिप को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। गूगल पर भारतीयों ने अज़रबैजान को घूमने के मामले में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके अलावा मनाली, जयपुर जैसी लोकेशन टॉप सर्च लिस्ट में रही हैं।

गूगल के टॉप 10 सर्च की-वर्ड में रतन टाटा

इसके अलावा गूगल के टॉप 10 सर्च की-वर्ड में रतन टाटा का नाम भी है। टॉप सर्च की-वर्ड में इंडियन प्रीमियर लीग,T20 वर्ल्ड कप,भारतीय जनता पार्टी,इलेक्शन रिजल्ट्स 2024,ओलंपिक 2024,एक्सेसिव हीट,रतन टाटा,इंडियन नेशनल कांग्रेस,प्रो कब्बड़ी लीग और इंडियन सुपर लीग का नाम है।

Tags :
2025bjpCricketDHONIElectionGoogle Top Searches 2024IndiansMore SearchesNew YearRam MandirRam Mandir in the top trending listratan tataThese keywords remained in the top 10Toptop 10year 2024 endsअधिक सर्चइलेक्शनक्रिकेटटॉपटॉप 10टॉप 10 में रहे ये की-वर्डटॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में राम मंदिरधोनीनया सालबीजेपीभारतीयोंरतन टाटाराम मंदिरसाल 2024 खत्म

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article