नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Digvijay Singh: 'PM मोदी को इसका श्रेय नहीं दिया जा सकता' क्या बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह?

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बयान आया है।
08:21 PM Apr 12, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Digvijay Singh On Tahawwur Rana: मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत लाया जा चुका है। NIA की टीम उससे पूछताछ कर रही है, (Digvijay Singh On Tahawwur Rana) तो दूसरी तरफ तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर सियासी बयानबाजी भी जारी है। पहले इस मामले में कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम का बयान आया था, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है।

'तहव्वुर केस में कांग्रेस की मेहनत रंग लाई'

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय नहीं दिया जा सकता। तहव्वुर राणा के भारत को प्रत्यर्पण की नींव कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA सरकार ने रखी थी। तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया की कांग्रेस ने शुरुआत की। अब कांग्रेस की मेहनत रंग लाई है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि UPA सरकार की कोशिशों का ही परिणाम है कि अब तहव्वुर राणा भारत में है।

'PM मोदी को नहीं दिया जा सकता श्रेय'

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को लेकर दिग्विजय सिंह का कहना है कि 26/11 को मुंबई को दहलाने के मामले में तहव्वुर राणा का नामपहले ही सामने आ चुका था। दिग्विजय सिंह ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि UPA सरकार के समय इस मामले की जांच हुई। अमेरिका में तहव्वुर राणा की गिरफ्तारी हुई, इसके बाद तहव्वुर ने अमेरिका में 14 साल सजा काटी। तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं दिया जा सकता है। यह सालों की मेहनत का नतीजा है।

चिदम्बरम भी बता चुके UPA की मेहनत का फल

दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने भी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर बयान दिया था। पी चिदम्बरम ने कहा था कि PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फरवरी में प्रेसवार्ता कर इसका श्रेय लेने की कोशिश की। मगर सच्चाई यह है कि यह UPA सरकार के प्रयासों का परिणाम है। पी चिदम्बरम ने भी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर भाजपा नेताओं के दावों को खारिज किया। अब दिग्विजय सिंह ने इसे UPA सरकार की मेहनत का नतीजा बताया है।

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा की बेगम या कोई और...? बुर्के वाली महिला का अब खुलेगा राज !

यह भी पढ़ें: Tahawwur Rana: तहव्वुर राणा को किस देश के एयर स्पेस से लाया गया, पाकिस्तानी रुट से क्यों किया किनारा?

Tags :
26/11 Mumbai attackDigvijay Singh On Tahawwur RanaMumbai attackTahawwur Ranaतहव्वुर राणादिग्विजय सिंहमुंबई आतंकी हमला

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article