• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Congress: 64 साल बाद अहमदाबाद में कांग्रेस की CWC मीटिंग, किन मुद्दों पर मंथन? गर्मी से चिदंबरम बेहोश !

कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक आज अहमदाबाद में शुरु हुई। कांग्रेेस की CWC मीटिंग में कल AICC सेशन होगा।
featured-img

Congress CWC Meeting Gujrat: कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति (CWC)की बैठक गुजरात में हुई। जिसमें देशभर के कांग्रेस नेता शामिल हुए। (Congress CWC Meeting Gujrat) कांग्रेस करीब 64 साल के बाद गुजरात में केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक कर रही है। इस बैठक में कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता पार्टी की आगामी रणनीति तय करेंगे। गुजरात में हो रही कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति में कौन-कौन नेता शामिल हुए? पार्टी की अगली रणनीति क्या होगी? यह भी बताते हैं...

अहमदाबाद में कांग्रेस CWC की मीटिंग

कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति (CWC)की बैठक का आयोजन इस बार गुजरात में किया जा रहा है। CWC की यह बैठक आज मंगलवार (8 अप्रैल) को अहमदाबाद में शुरु हुई। कल (9 अप्रैल) को भी CWC सदस्य कांग्रेस पार्टी की अगली रणनीति पर मंथन करेंगे। कांग्रेस साल 2014 से ही केंद्र में सरकार नहीं बना पाई है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पिछले दो चुनावों की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्श ठीक हुआ। मगर कुछ ही दिनों बाद कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में अब यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में आज क्या?

अहमदाबाद में हो रही कांग्रेस केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने भी बैठक में शिरकत की। सियासी जानकारों का कहना है कि इस बैठक में बीते दिनों विधानसभा चुनावों में मिली हार को लेकर मंथन किया जा रहा है। जिससे आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन को ठीक किया जा सके। इसके साथ ही आंतरिक संगठन को लेकर भी चर्चा होगी।

Congress CWC Meeting Gujrat

खड्गे ने भाजपा पर बोला करारा हमला

CWC मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक विभाजन पैदा किया है। खड्गे ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा RSS से बिल्कुल अलग है। मगर यह विडंबना है कि जिस संगठन की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं रही। वह सरदार पटेल की विरासत पर दावा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने बीजेपी पर नेहरु- पटेल के रिश्तों को लेकर भी झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

CWC मीटिंग में कल क्या होगा?

सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कल (9 अप्रैल) को साबरमती रिवरफ्रंट पर AICC का सेशन होगा। जिसमें 2025 को संगठन वर्ष घोषित करने के साथ कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश से लेकर जिला समितियों तक रिवाइवल को लेकर प्लानिंग करेगी। कांग्रेस इन समितियों को पहले से ज्यादा पावर दे सकती है। इसके साथ ही गठबंधन रणनीति को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

साबरमती आश्रम में बेहोश हुए चिदंबरम

साबरमती आश्रम में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक संभवतया गर्मी की वजह से अचानक पी चिदंबरम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल लेकर गए। पी चिदंबरम को साबरमती आश्रम से एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने का वीडियो भी सामने आया है।

यह भी पढ़ें: संगठन, सोशल इंजीनियरिंग और रणनीति… 2 दिन के गुजरात मंथन से क्या कांग्रेस BJP को दे पाएगी सीधी चुनौती?

यह भी पढ़ें: फाइनेंस मिनिस्टर बगल में हैं, घबराओ मत… इनकम टैक्स ऑफिसर नहीं आएगा... मुद्रा योजना में बोले मोदी

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज