• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Bihar: बिहार चुनाव से पहले माननीय को मिला क्या गिफ्ट? कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले

बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी के साथ 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
featured-img

Bihar Nitish Cabinet Meeting: बिहार में माननीयों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आया। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के मंत्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। (Bihar Nitish Cabinet Meeting) नीतीश कैबिनेट ने बिहार के मंत्रियों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में 27330 पदों पर भर्ती का फैसला भी लिया गया है, कैबिनेट सचिवालय की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।

माननीय के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी

बिहार में नीतीश सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। राज्य मंत्री और उप मंत्रियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। राज्य मंत्रियों का मासिक वेतन 50,000 रुपए से बढ़ाकर 65,000 रुपए किया गया है। क्षेत्रीय भत्ता भी 55,000 रुपए से बढ़ाकर 70,000 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा दैनिक भत्ता 3000 से बढ़कर 3500 रुपए किया गया है, तो आतिथ्य भत्ता 24000 से बढ़कर 29500 और यात्रा भत्ते की दर भी बढ़ाई गई है। अब यात्रा भत्ता 15 रुपए प्रति किमी से बढ़कर 25 रुपए प्रति किलोमीटर हो गया है।

Bihar Nitish Cabinet Meeting

कैबिनेट मीटिंग में और क्या फैसले?

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में माननीयों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी के अलावा भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में अलग- अलग विभागों से जुड़े 27 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इनमें कृषि, नगर विकास- आवास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के साथ उद्योग विभाग के प्रस्ताव शामिल हैं, जिन्हें कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा 27 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली का निर्णय भी कैबिनेट मीटिंग में लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Sambhal Juma Masjid: बदला गया संभल की शाही मस्जिद का नाम, ASI ने भेजा जुमा मस्जिद नाम से नया साइन बोर्ड

यह भी पढ़ें:1.69 लाख स्टार्टअप्स, 17 लाख नौकरियां... फिर भी सवाल? क्या इंडिया वाकई सिर्फ आइसक्रीम बेच रहा है?

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज