नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

Bengal: बंगाल के भाजपा नेता का 61 की उम्र में किसने चुराया दिल? अब लिए सात फेरे

बंगाल में भाजपा नेता दिलीप घोष ने 61 की उम्र में रिंकू मजूमदार के साथ शादी की है। दोनों की लव स्टोरी दिलचस्प है।
10:18 PM Apr 18, 2025 IST | Vivek Chaturvedi

Bengal Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल में 61 साल की उम्र तक अविवाहित रहे भाजपा नेता दिलीप घोष शादी के बंधन में बंध गए। दिलीप घोष ने हाल ही सात फेरे लिए हैं, (Bengal Dilip Ghosh Wedding)जिसके बाद तृणूल कांग्रेस से लेकर सभी नेता उनको बधाई देते दिख रहे हैं। मगर इस बीच लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन है? जिसने 61 की उम्र में भाजपा नेता का दिल चुरा लिया और आखिरकार उम्र के इस पड़ाव पर दिलीप घोष ने शादी की।

दिलीप घोष ने रिंकू मजूमदार से की शादी

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता दिलीप घोष ने 61 की उम्र में शादी की है। अब TMC से लेकर तमाम दलों के राजनेता दिलीप घोष को बधाई देते दिख रहे हैं। दिलीप घोष भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधे हैं। अब दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की इस लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर दिलीप घोष ने उम्र के इस पड़ाव पर शादी का मन बनाया।

61 की उम्र में रिंकू मजूमदार ने चुराया दिल?

दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप घोष एक पार्क में रोजाना वॉक करने जाते हैं, वह काफी समय पार्क में बिताते हैं। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार का भी इस पार्क में वॉक के लिए जाना होता था। एक दिन दोनों की मुलाकात हुई और फिर रिंकू मजूमदार दिलीप घोष को अपना दिल दे बैठीं। इसके बाद उन्होंने दिलीप घोष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और आखिरकार 61 की उम्र में ही सही दिलीप घोष शादी के लिए राजी हो गए।

मां की हां और मान गए दिलीप घोष

रिंकू मजूमदार को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वह 51 साल की हैं और उनका एक बेटा भी है। हालांकि रिंकू मजूमदार का अपने पहले पति से काफी सालों पहले ही तलाक हो गया था। कुछ दिनों पहले वह दिलीप घोष के संपर्क में आई, इसके बाद वह दिलीप घोष को अपना दिल दे बैठीं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू मजूमदार के इस प्रेम प्रस्ताव को हां कहने के लिए दिलीप घोष ने काफी वक्त लिया। फिर दिलीप घोष की मां के कहने पर दोनों की शादी हुई।

यह भी पढ़ें: सिंगर-रैपर हनी सिंह इजिप्ट की मॉडल एम्मा बकर को कर रहे डेट? बर्थडे पार्टी में हाथ थामे आए नजर

यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने बताया बेटी का नाम, दिखाई पहली झलक

Tags :
BengalBengal Dilip Ghosh WeddingRinku majumdarदिलीप घोष रिंकू मजूमदार की शादीभाजपा नेता दिलीप घोष

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article