• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Mathura: वृंदावन में भगवान को धोखा...! श्रीबांके बिहारी जी की भेंट राशि से 9 लाख चोरी, फिर क्या हुआ?

वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर के दानपात्र से 9 लाख की भेंट राशि चुराने का चौंकाने वाला मामला आया है।
featured-img

Banke Bihari Temple Theft Case UP: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां मंदिर के लिए आई भेंट राशि की गिनती करते वक्त 9 लाख रुपए से ज्यादा की राशि चोरी हो गई और किसी को पता भी नहीं लगा। (Banke Bihari Temple Theft Case UP) मगर आरोपी के लालच ने आखिरकार उसे पकड़वा दिया। श्रीबांके बिहारी मंदिर की भेंट राशि में किसने लगाई सेंध? किस तरह हुआ चोरी का खुलासा? आगे पढ़ें...

बांकेबिहारी मंदिर की भेंटराशि में सेंध

देशभर की आस्था के केंद्र वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर में भेंटराशि की गिनती के दौरान बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर के दानपात्रों में आई राशि की गिनती चल रही थी, जिसमें से 9 लाख 50 हजार रुपए चोरी हो गए। खास बात यह है कि इस बात का किसी को पता भी नहीं लगा। यह देखकर आरोपी का हौसला और बढ़ गया और उसने फिर भेंट राशि से कुछ राशि चुराने की कोशिश की। मगर इस बार वह पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी से 9 लाख 50 हजार रुपए की राशि बरामद की गई है।

Banke Bihari Temple Theft Case UP

भेंट राशि से चोरी का कैसे हुआ खुलासा?

श्रीबांके बिहारी मंदिर में हर महीने न्यायालय की ओर से नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारी दानपात्र खोलकर भेंट राशि की गिनती करते हैं। इस महीने भी पिछले तीन दिन से भेंट राशि की गिनती का काम चल रहा था। इस बीच शनिवार शाम कंट्रोल रुम में बैठे कर्मचारियों को भेंट राशि की गिनती कर रहा एक बैंककर्मी कपड़ों में कुछ छिपाता नजर आया। कंट्रोल रुम के कर्मचारियों ने मंदिर प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी बैंककर्मी की तलाशी ली गई तो उसके पास एक लाख 28 हजार  रुपए मिले।

गिनती में लगे एक बैंककर्मी पर ही आरोप

मंदिर प्रबंधन ने भेंट राशि की गिनती कर रहे बैंककर्मी की जेब से एक लाख रुपए मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी से सख्ती से पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि वह पिछले दो दिन में भी मंदिर की भेंट राशि से नकदी चुरा चुका है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से 8 लाख रुपए और बरामद किए। आरोपी के पास से 200-500 की गड्डियां बरामद हुई हैं। अब मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है, वहीं उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Modi Sri Lanka Visit: रामनवमी पर पीएम मोदी ने किया रामसेतु के दर्शन, श्रीलंका दौरे में हुए 7 बड़े समझौते

यह भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा, ‘अब भारत में Uniform Civil Code लागू करने का सही समय’

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज