Aligarh: कमर में ताबीज....और सास के प्यार में अंधा हो गया दामाद ! सास-दामाद लव स्टोरी में क्या खुलासा?
Aligarh News UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सास- दामाद की लव स्टोरी में रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। अब सास के साथ भागे दामाद के पिता का बयान आया है। (Aligarh News UP) लड़के के पिता ने जो खुलासा किया है, वो काफी हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि बेटे की शादी होने से पहले ही उसकी सास हमारे घर पर आकर कई दिन तक रुकी थी। इस दौरान उसने कुछ ऐसा किया जिस पर हमें अब शक हो रहा है। लड़के के पिता ने क्या शक जताया? जानते हैं...
दामाद की कमर पर बांधा था ताबीज
सास के प्यार में दामाद कैसे अंधा हो गया? खुद लड़के के पिता ने इस बात को लेकर खुलासा किया है। लड़के के पिता का कहना है कि शादी से पहले बेटे की तबीयत खराब हुई थी। लड़की वालों को इस बात का पता लगा तो लड़के की सास हमारे घर आ गई। बेटे की सास करीब पांच दिन तक यहीं पर रही। इस दौरान सास हमारे बेटे के लिए दो ताबीज भी लेकर आई। उसने कहा कि बेटे की तबीयत इससे जल्दी ठीक हो जाएगी। ऐसा कहकर उसने एक ताबीज बेटे के गले में बांध दिया। दूसरा ताबीज बेटे की कमर में बांध दिया।
लड़के के पिता को तंत्र- मंत्र का शक
लड़के के पिता ने शक जताया कि इस ताबीज से ही सास ने हमारे बेटे को अपने वश में कर लिया और फिर उसे भगाकर ले गई। पिता का आरोप है कि लड़का भी घर से कुछ गहने और नकदी लेकर भागा है। लड़की के पिता की तरह लड़के के पिता ने भी दोनों को जल्द से जल्द पकड़ने और इनसे गहने- जेवर बरामद कर लौटाने की मांग की है। मगर अभी तक सास और दामाद दोनों का ही कोई भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस लड़के के उत्तराखंड रहने वाले रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटा रही है। मगर अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
सास और दामाद की तलाश जारी
सास और दामाद की लव स्टोरी में लड़के के पिता की ओर से जताए गए शक के बाद अब तंत्र- मंत्र के एंगल से भी जांच की जाएगी। इस बीच पुलिस सास और दामाद की तलाश में जुटी हुई है। पहले पुलिस को खबर लगी कि दोनों उत्तराखंड की वादियों में सैर कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस उत्तराखंड पहुंची तो इससे पहले ही दोनों वहां से रफूचक्कर हो गए। अब पुलिस को इनके नए ठिकाने की तलाश है, मगर अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस सास और दामाद की तलाश में सरगर्मी से जुटी है।
यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 'राम मंदिर की बढ़ा लो सुरक्षा', धमकी भरा Email हड़कंप, कई DM ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी
यह भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में मुस्लिमों की आबादी सबसे ज्यादा! जातिगत जणगणना डेटा लीक से मुश्किल में फंसेगी कांग्रेस?