नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

40,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार! क्या इस क्षुद्रग्रह से होगी पृथ्वी की तबाही? जानें NASA की रिपोर्ट

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रह करीब 90 मीटर चौड़ा है, अगर यह पृथ्वी से टकराया तो शहर को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।
02:15 PM Feb 19, 2025 IST | Vyom Tiwari

नासा ने चेतावनी दी है कि 40 से 90 मीटर का एक क्षुद्र ग्रह 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर यह ग्रह किसी इलाके से टकराया, तो वह हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि यह किस जगह गिरेगा। वैज्ञानिक इसकी सही लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, नासा के वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी मिलने के बाद 90 मीटर बड़े क्षुद्रग्रह का पता लगाया है। बताया जा रहा है कि इसका प्रभाव जापान के हिरोशिमा पर गिरे अमेरिकी परमाणु बम से 500 गुना ज्यादा हो सकता है।

कब होगी पृथ्वी से टक्कर?

वैज्ञानिकों के अनुसार, एक ग्रह के पृथ्वी से टकराने की संभावना 3% से अधिक है। आमतौर पर, जब किसी वस्तु के टकराने की संभावना 1% से ज्यादा होती है, तो वैज्ञानिक इसे गंभीरता से लेते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ग्रह 2032 तक पृथ्वी से टकरा सकता है। लेकिन अगर इसकी गति बढ़ गई, तो यह उससे पहले भी टकरा सकता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब यह ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, तब इसकी रफ्तार करीब 40,000 मील प्रति घंटे हो सकती है, जो बहुत ही तेज़ है।

हवा में फटेगा लेकिन तबाह कर देगा शहर 

नासा का कहना है कि जब यह ग्रह पृथ्वी के पास आएगा, तो हवा में ही फट जाएगा। इस विस्फोट से हवा जहरीली हो जाएगी, जिससे पूरे शहर में भारी तबाही मच सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह ग्रह किसी एक शहर को पूरी तरह नष्ट कर सकता है।

हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अभी इसमें समय है। वैज्ञानिक इस ग्रह की दिशा बदलने और इसे समुद्र की ओर मोड़ने के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।

नासा और दूसरी अंतरिक्ष एजेंसियां लगातार इस छोटे से क्षुद्र ग्रह पर नजर रख रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक सामान्य ग्रह है और अन्य क्षुद्र ग्रहों की तुलना में काफी छोटा भी है।

 

यह भी पढ़े:

Tags :
2032 अंतरिक्ष घटनाAsteroid 2032asteroid collisionasteroid dangerasteroid explosionasteroid impact Earthasteroid near EarthDecember 2032 asteroid क्षुद्रग्रह 2032NASA alert 2032NASA warning asteroidspace threatsअंतरिक्ष खतराअंतरिक्ष में खतराक्षुद्रग्रह विस्फोटनासा अलर्टनासा चेतावनीपृथ्वी पर संकटपृथ्वी से टकराएगा क्षुद्रग्रह

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article