WPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम दूसरी बार चैम्पियन बन गई। रविवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने खिताब (WPL 2025) अपने नाम किया। इस फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 141 रन बनाए। इस तरह मुंबई की टीम ने 8 रन से फाइनल मैच अपने नाम किया।
मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी चैंपियन
महिला प्रीमियर लीग में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने खिताब अपने नाम कर लिया। यह दूसरा मौका था, जब मुंबई इंडियंस की टीम ने WPL का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले साल 2023 में भी दिल्ली की टीम को हराकर मुंबई ने खिताब अपने नाम किया था। जबकि साल 2024 में आरसीबी चैंपियन बनी। अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरी बार चैंपियन बनी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दूसरी बार मुंबई की टीम ने टाइटल अपने नाम किया।
हरमनप्रीत ने खेली कप्तानी पारी
इस मैच में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ख़राब रही। हैली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया का विकेट गिरने से मुंबई इंडियंस की टीम मैच में पिछड़ती नज़र आई। लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 66 रनों की शानदार पारी खेली और उनका साथ नताली स्काइवर ब्रंट ने 30 रन बनाकर दिया। दोनों ने इस मैच में तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी कर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।
ख़राब बल्लेबाज़ों से हारी दिल्ली
इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ख़राब बल्लेबाज़ी के कारण खिताब जीतने से वंचित रह गई। दिल्ली के लिए मारिजैन कप्प ने सर्वाधिक 40 रन की पारी खेली, जबकि जेमिमा ने 30 के स्कोर पर विकेट गंवा दिया। इसके बाद दिल्ली को संभलने का मौका ही नहीं मिला। एनाबेल सदरलैंड 2 रन ही बना सकीं। आखिर में दिल्ली की टीम खिताब जीतने से 8 रन दूर रह गई।
यह भी पढ़ें:
भारत तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार, न्यूजीलैंड को फिर देनी होगी पटखनी
LSG को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल के पहले हाफ से बाहर हुआ ये तेज़ गेंदबाज़