नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा उलटफेर, नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराया

इस मैच में न्यूज़ीलैंड के सामने नाइजीरिया की टीम बेहद कमजोर नज़र आ रही थी। लेकिन मैच के परिणाम के बाद क्रिकेट जगह सन्न रह गया।
02:25 PM Jan 20, 2025 IST | Surya Soni

U19 Women WC: आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 मलेशिया में खेला जा रहा है। रविवार को अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप (U19 Women WC) में जो हुआ उसके बाद न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के फैंस सदमे में हैं। अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया ने न्यूज़ीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। यह साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा हैं। नाइजीरिया की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं।

नाइजीरिया की 2 रन से रोमांचक जीत:

मलेशिया में खेले जा रहे विश्वकप में रविवार को न्यूज़ीलैंड और नाइजीरिया के बीच मुकाबला हुआ था। इस मैच में न्यूज़ीलैंड के सामने नाइजीरिया की टीम बेहद कमजोर नज़र आ रही थी। लेकिन मैच के परिणाम के बाद क्रिकेट जगह सन्न रह गया। नाईजीरिया की टीम ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को हरा दिया। नाइजीरिया की टीम ने इस मैच में 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया।

बारिश के कारण बिगड़ा खेल का मज़ा:

बता दें इस मैच में बारिश ने न्यूज़ीलैंड की टीम का पूरा खेल ही बिगाड़ दिया। बारिश के चलते इस मैच को 13-13 ओवर का किया गया। इसके बाद न्यूजीलैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। नाईजीरिया की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना पाई और इस तरह नाइजीरिया ने पहली बार न्यूज़ीलैंड को हराया हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत सहित 16 टीमें:

बता दें अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जनवरी को हुई थी। जबकि इसका फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा। अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण को भारत ने अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड को हराकर ख़िताब अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Cricketnigeria cricket teamnigeria vs new zealandnigeria winnigeria women cricketunder 19 women world cup

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article