नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

शुभमन गिल का बड़ा कारनामा, मुंबई के खिलाफ इस मैच में बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है।
09:37 PM Mar 29, 2025 IST | Surya Soni

GT vs MI: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में दोनों टीमों की नज़र आज के मैच में जीत पर रहेगी। मुंबई की टीम के लिए इस मैच में कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं, जिन पर एक मैच के प्रतिबंध लगा हुआ था। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शुभमन ने अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया और गिल इस मैदान पर आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल ने कई बड़ी पारियां पहले भी खेली। हालांकि आज के मैच में गिल 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल ने सिर्फ 20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। आईपीएल में शुभमन गिल किसी भी मैदान पर 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था। जिन्होंने वानखेड़े में 31 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे।

मुंबई के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने सुदर्शन के 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका

इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

Tags :
Cricketgt vs miGT vs MI recordGujarat TitansiplIpl 2025shubman gillShubman Gill RecordShubman Gill Stats

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article