नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसचुनाव

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में संजू सैमसन के निशाने पर होगा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, जानें...

टीम इंडिया के लिए धाकड़ बल्लेबाज़ी करने वाले संजू सैमसन को एक बार फिर टीम के लिए खेलने का मौका मिला हैं।
01:36 PM Jan 22, 2025 IST | Surya Soni

Sanju Samson T20 Record: टीम इंडिया बुधवार यानी इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ की भूमिका में संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया हैं। वो (Sanju Samson T20 Record) पिछले कुछ मैचों से टी-20 क्रिकेट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में संजू सैमसन से उनके फैंस को बड़ी उम्मीद रहेगी। इस मैच में उनके निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी रहेगा।

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं संजू सैमसन:

टीम इंडिया के लिए धाकड़ बल्लेबाज़ी करने वाले संजू सैमसन को एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर टीम इंडिया में खेलने के लिए कई खिलाड़ी रेस में थे। लेकिन पिछले प्रदर्शन को देखते हुए संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई। उन्होंने कुछ समय पहले ही अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में दो शतक जड़कर तहलका मचा दिया था। पिछले काफी समय से उनकी जबरदस्त बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही हैं।

निशाने पर होगा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड:

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में संजू सैमसन के निशाने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड रहेगा। भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से अब सैमसन ज्यादा पीछे नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने टी-20 करियर में कुल 52 छक्के जड़े थे, जबकि संजू सैमसन ने अब तक 46 छक्के ही जड़ दिए हैं। ऐसे में वो सात छक्के और लगाकर धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं। जिस फॉर्म में संजू सैमसन चल रहे हैं उसको देखते हुए लग रहा हैं कि एक-दो मैचों में वो ये कारनामा कर सकते हैं।

टी-20 सीरीज में टीम इंडिया:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।

ये भी पढ़ें :

Tags :
Ind vs Eng 1st T20Iindia england t20india versus englandIndia vs Engindia vs englandindian cricket teamMost Sixes T20I RecordMS DhoniMS Dhoni Sixes RecordSanju SamsonSanju Samson NewsSanju Samson On Dhoni RecordSanju Samson Recordसंजू सैमसन

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article