• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

रोहित शर्मा आज केकेआर के खिलाफ रचेंगे इतिहास..? सिर्फ इतने रन दूर

आईपीएल में आज होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीद रहेगी।
featured-img

Rohit Sharma IPL Record: आईपीएल में फिलहाल एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल में सोमवार यानी आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों ही टीम आईपीएल के खिलाफ को अपने नाम कर चुकी हैं। लेकिन इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम को अभी पहली जीत का इंतज़ार रहेगा। जबकि केकेआर ने एक जीत हासिल की हैं।

रोहित शर्मा आज रचेंगे इतिहास..?

आईपीएल में आज होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीद रहेगी। आज होने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी होगा। रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। आईपीएल में मुंबई बनाम कोलकाता मैच में उनके बल्ले से 954 रन आ चुके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.05 का रहा है। ऐसे में उनके पास 46 रनों की पारी के साथ इस आंकड़े को एक हज़ार तक पहुंचाने का बड़ा मौका होगा।

रोहित शर्मा नहीं खेल पाए बड़ी पारी

मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसको हार का सामना करना पड़ा हैं। इन दोनों मैचों में रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली हैं। पहले मैच में जहां वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए और दूसरे मैच में गुजरात के खिलाफ सिर्फ आठ रन ही बना पाए। इसके अलावा इस बार आईपीएल 2025 के पाइंट्स टेबल मुंबई इंडियंस एकमात्र टीम है, जो अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर

रोहित शर्मा का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ की और बाद में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए। अपने पहले सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 404 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.98 था। वे IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जिन्होंने 5 खिताब जीते हैं।

ये भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, हार के बाद कप्तान पर भी लगा भारी जुर्माना
वानिंदु हसरंगा ने आईपीएल में रचा इतिहास, कर दिया ये बड़ा कारनामा

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज