नेशनलराजनीतिमनोरंजनखेलहेल्थ & लाइफ स्टाइलधर्म भक्तिटेक्नोलॉजीइंटरनेशनलबिजनेसआईपीएल 2025चुनाव

रोहित शर्मा ने दिलाई आठ साल पहले युवराज सिंह की पारी की याद, अब फैंस को सता रहा हैं ये डर

रोहित शर्मा की और युवराज सिंह की आठ साल पहले की पारी में कई समानता नज़र आई।
01:35 PM Feb 10, 2025 IST | Surya Soni

IND vs ENG 2025: कटक में खेले गए दूसरे वनडे में रोहित शर्मा एक बार फिर अपने पुराने रंग में नज़र आए। काफी समय के बाद उनके बल्ले से चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। उन्होंने वनडे क्रिकेट में एक और शानदार शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस मैच में उनकी पारी से कटक में आठ साल पहले खेली गई युवराज सिंह की पारी की यादें ताज़ा हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ ही युवराज सिंह ने वनडे में जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए इसी मैदान पर शतक लगाया था।

आठ साल पहले युवराज सिंह ने किया था धमाका

बता दें साल 2017 में टीम इंडिया ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को बुरी तरह हराया था। उस मैच में टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह ने भी रोहित शर्मा की तरह तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए सैकड़ा जमाया था। इंग्लैंड के खिलाफ कटक में 150 रन की पारी खेलकर युवराज सिंह ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। लेकिन उनके साथ फिर जो हुआ वहीं अब रोहित शर्मा के साथ ना हो जाए ये डर फैंस को सता रहा हैं।

अब फैंस को सता रहा हैं ये डर

बता दें रोहित शर्मा की और युवराज सिंह की आठ साल पहले की उस पारी में कई समानता नज़र आई। जिस साल युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ कटक में शतकीय पारी खेली थी, उस साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना था। उसी तरह अब रोहित शर्मा ने उसी मैदान पर शतक लगाया हैं और सामने भी इंग्लैंड की टीम रही। अब इस साल भी चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होने जा रहा हैं। ऐसे में फैंस को रोहित शर्मा के साथ युवराज सिंह जैसा हाल होने का डर सताने लगा हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं चला रहा युवराज का बल्ला

बता दें इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में कटक के मैदान पर तूफानी शतक जड़कर युवराज ने चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह तो बना ली, लेकिन उनका बल्ला इस टूर्नामेंट में खामोश रहा। चैपियंस ट्रॉफी 2017 में 5 मैचों की 4 पारियों में 35 की औसत से सिर्फ 105 रन बनाए थे। उसके बाद युवराज सिंह को वनडे क्रिकेट से संन्यास भी लेना पड़ा था। अब क्रिकेट फैंस नहीं चाहते कि रोहित शर्मा के साथ भी कुछ वैसा घटित हो जाए।

ये भी पढ़ें :

Tags :
ind vs engIND vs ENG 2025rohit sharmaRohit Sharma CenturySuryakumar Yadav on Rohit Sharma centuryYuvraj Singh on Rohit Sharma century

ट्रेंडिंग खबरें

Next Article