• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन, जानें उनके करियर से जुड़ी ख़ास बातें...

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सिर्फ बाउंड्री से सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है।
featured-img

Rohit Sharma BDay: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। वह 38 साल के हो गए हैं। हिटमैन नाम मशहूर रोहित शर्मा को सोशल मीडिया पर उनके फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस सीजन में मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित ने अब तक 9 मैच खेलते हुए 240 रन बना लिए हैं।

वनडे क्रिकेट में दिखाया अपना दबदबा

वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से बड़ा खिलाड़ी वर्तमान समय में कोई दूसरा नज़र ही नहीं आता हैं। वनडे क्रिकेट में उनकी 264 रन की पारी आज भी क्रिकेट इतिहास दर्ज है। रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में उनके पांच शतक थे। 2024 T-20 वर्ल्ड कप जीत और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतना इसका प्रमाण है। वे न सिर्फ एक अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि एक विजनरी लीडर भी हैं।

जयपुर में मनाया अपना जन्मदिन

रोहित शर्मा आज 30 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने जयपुर में अपनी पत्नी के साथ अपना जन्मदिन केक काटा। जिसका वीडियो सामने आया है। मुंबई इंडियंस टीम अपने अगले मैच के लिए जयपुर में हैं, जहां उसका सामना 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा।

डेक्कन चार्जर्स से जुड़े थे रोहित शर्मा

2007 में आयरलैंड के खिलाफ एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उसके बाद रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी छाप छोड़ी। उनका आईपीएल करियर भी काफी शानदार रहा है। रोहित शर्मा ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ आईपीएल में आगाज किया था।

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ रचा था इतिहास

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सिर्फ बाउंड्री से सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। साल 2014 में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 264 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 186 रन सिर्फ बाउंड्री से हासिल किए थे जिसमें 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे।

ये भी पढ़ें:

न्यूजीलैंड की जीत में चमका ये ऑलराउंडर, 5 विकेट लेकर मचाया तहलका
इब्राहिम जादरान ने जो कारनामा किया वो चैम्पियंस ट्रॉफी में आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं कर पाया

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज